विश्व प्रकाश श्रीवास्तव/पुष्पलता
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ (वूमेन टीचर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश)के गोरखपुर इकाई की बैठक गोलघर में जिलाध्यक्ष आकांक्षा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई , जिसमें महिला शिक्षकों के समस्याओं पर चर्चा की गई तथा निराकरण के लिए रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष आकांक्षा सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग में कार्यरत महिला शिक्षक के लिए संगठन हमेशा खड़ा रहेगा।कार्यरत शिक्षिकाओं की कठिनाइयां दूर करने के लिए संबंधित व उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर निराकरण कराया जायेगा। उत्पीड़न व दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जायेगा। शिक्षिकाओं के समस्याओं के लिए संगठन अपने दायित्व का निर्वहन करेगी।बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष किरन लता मिश्र,प्रीति श्रीवास्तव,ज्योति शाही, ममता गिरी,नीतू यादव, बबिता वर्मा,किरण यादव,मीडिया प्रभारी पुष्प लता मौर्य सहित पदाधिकारी व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें