पीयू में कड़े सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा

item-thumbnail
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
पीयू में कड़े सुरक्षा के बीच संपन्न हुई  पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को 49 विषयों में शोध के लिए पीएच.डी.  प्रवेश परीक्षा  हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए परिसर में 8 केंद्र बनाए गए थे जिसमें प्रथम पाली में  एवं  द्वितीय पाली में 2711 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। विश्वविद्यालय में  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच  प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। 
प्रवेश परीक्षा की  सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की गई। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित की गई। प्रथम पाली में शोध प्राविधि एवं द्वितीय पाली में सम्बंधित विषय की परीक्षा थी।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग संस्थान ब्लॉक ए एवं ब्लॉक 2, फार्मेसी संस्थान, प्रबंधन अध्ययन संस्थान, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया संस्थान, संकाय भवन, केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी  विधि संस्थान में प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए थे। सम्पूर्ण प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक सुचिता के साथ संपन्न हुई है। पहली पाली में  प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली में 2.00 से 4.00 बजे के मध्य परीक्षा हुई। परीक्षा के सफल आयोजन में प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो.गिरिधर मिश्र, उप कुलसचिव अजीत सिंह, बबीता सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह,प्रो. मनोज मिश्रा, प्रो. अजय द्विवेदी,  प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो. राजकुमार, प्रो. संतोष कुमार, डॉ. धीरेंद्र कुमार चौधरी समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।

Read more »

पीयू में कड़े सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा

item-thumbnail
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
पीयू में कड़े सुरक्षा के बीच संपन्न हुई  पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को 49 विषयों में शोध के लिए पीएच.डी.  प्रवेश परीक्षा  हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए परिसर में 8 केंद्र बनाए गए थे जिसमें प्रथम पाली में  एवं  द्वितीय पाली में 2711 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। विश्वविद्यालय में  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच  प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। 
प्रवेश परीक्षा की  सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की गई। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित की गई। प्रथम पाली में शोध प्राविधि एवं द्वितीय पाली में सम्बंधित विषय की परीक्षा थी।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग संस्थान ब्लॉक ए एवं ब्लॉक 2, फार्मेसी संस्थान, प्रबंधन अध्ययन संस्थान, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया संस्थान, संकाय भवन, केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी  विधि संस्थान में प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए थे। सम्पूर्ण प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक सुचिता के साथ संपन्न हुई है। पहली पाली में  प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली में 2.00 से 4.00 बजे के मध्य परीक्षा हुई। परीक्षा के सफल आयोजन में प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो.गिरिधर मिश्र, उप कुलसचिव अजीत सिंह, बबीता सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह,प्रो. मनोज मिश्रा, प्रो. अजय द्विवेदी,  प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो. राजकुमार, प्रो. संतोष कुमार, डॉ. धीरेंद्र कुमार चौधरी समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।

Read more »

समाज और राष्ट्र को समर्पित था रज्जू भैया का सम्पूर्ण जीवन: प्रो वन्दना सिंह

item-thumbnail
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 

समाज और राष्ट्र को समर्पित था रज्जू भैया का सम्पूर्ण जीवन: प्रो वन्दना सिंह
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मनाई गई रज्जू भैया की पुण्यतिथि

जौनपुर जुलाई । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि रज्जू भैया अपने सादगीपूर्ण जीवन, त्याग और राष्ट्र के प्रति निष्ठा के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने रज्जू भैया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि प्रो. राजेंद्र सिंह को उनकी सरलता, सहजता और आत्मीयता के कारण सभी लोग 'रज्जू भैया' के नाम से जानते थे। उन्होंने उनके जीवन और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
 उल्लेखनीय है कि रज्जू भैया की स्मृति में यह संस्थान वर्ष 2018 में तत्कालीन कुलपति प्रो. राजाराम यादव के प्रयास से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।
 इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो. देवराज सिंह, प्रो मनोज मिश्र, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरधर मिश्र, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ. नितेश जायसवाल सहित अनेक शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Read more »

हर हर महादेव के नारों से गूंजा त्रिलोचन महादेव मंदिर 50हजार लोगों ने टेका मत्था किया जलाभिषेक

item-thumbnail
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 

हर हर महादेव के नारों से गूंजा त्रिलोचन महादेव मंदिर 50हजार लोगों ने टेका मत्था किया जलाभिषेक 

जौनपुर,।वाराणसी-लखनऊ हाईवे के नजदीक ऐतिहासिक व धार्मिक रुप से अति महत्वपूर्ण त्रिलोचन महादेव शिव मंदिर है।सावन मास के पहले दिन सोमवार को त्रिलोचन महादेव का दर्शन -पूजन व जलाभिषेक भक्तों ने किया।ऐसी मान्यता है कि ये भगवान शिव स्वयं भू है। दो गांव में इस मंदिर को लेकर लड़ाई हुई थीं गांव वालों ने मंदिर का कपाट बंद कर दिया था अगले दिन शिवलिंग रेहटी गांव की तरफ झुका हुआ था।तब से ये यहां स्थापित है।
यही मंदिर परिसर के पास एक प्राचीन तालाब तभी है जिसकी मान्यता है कि जो इस तालाब में तीन महीने तक स्नान कर लेता है उसका कोई भी चर्म रोग हो तो समाप्त हो जाता है।मंदिर परिसर की निगरानी एक बड़े ड्रोन कैमरा से की जा रही हैं।मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल,व पीएसी तथा सरोवर मे जल.पुलिस की ब्यवस्था की गयी है।मंदिर के पुजारी मुरलीधर गिरी ने बताया सावन मास में।सोमवार को भक्तजनों के दर्शन-पूजन व जलाभिषेक के लिए मंदिर का कपाट में भोर मे साढ़े तीन बजे खुल गया है।
सावन मास मे यहाँ एक माह तक चलने वाले मेला मे बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करने वालों की भीड़ होती है।
कांवडियों के विश्राम की ब्यवस्था मंदिर परिसर के पास धर्मशालों व मंदिर से सटा ऐतिहासिक सरोवर के किनारे घाटों पर होती है। सुबह भोर में 3 बजे से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर मे भब्य लाईटिंग की ब्यवस्था की गया।खूबसूरत लाईटिंग से रात मे भब्य रोशनी से चमक उठता है।सभी घंटो को मंदिर को सजाया गया है। मंदिर मे दर्शन-पूजन,जलाभिषेक व के लिए,गैरजनपद व विदेशों से भी लोग पहुँचते है।
मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लगे अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुश श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी तरह से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है।

Read more »

प्रेमी ने प्रेमिका की चाकुओं से गोदकर किया हत्या ,प्रेमी फरार

item-thumbnail
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 

प्रेमी ने प्रेमिका की चाकुओं से गोदकर किया हत्या ,प्रेमी फरार 
नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बलोच टोला का मामला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

 जौनपुर, नगर कोतवाली थाना अंतर्गत बलोच टोला में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।मृतका की पहचान शकीमुन निशा (45) के रूप में हुई है। घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया 
पुलिस को दिए गए तहरीर में मृतका के बेटे मोहम्मद जावेद ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु करीब 4 साल पहले हो गई थी। इसके बाद उनकी मां का प्रेम संबंध किरायेदार मोहम्मद रुस्तम से हो गया। रुस्तम बक्सपुर, आजमगढ़ का रहने वाला है और जौनपुर में पेंटर का काम करता था। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे
जावेद के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान रुस्तम ने शकीमुन निशा पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को मृतका की बेटी रेशमा ने देखा। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय शकीमुन निशा की मृत्यु हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका शकिमुन निशा के तीन लड़के व तीन लड़किया है। 
लड़के का नाम जावेद,परवेज,शहजादे है। वही लड़कीं का नाम रेशमा, आसमा, एक अन्य है।इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शहर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि आज देर शाम कोतवाली थाना अंतर्गत बलोच टोला में एक महिला के हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति मोहम्मद रुस्तम से हो गया। रुस्तम बक्सपुर, आजमगढ़ का रहने वाला है और जौनपुर में पेंटर का काम करता था। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। दोनों के बीच आज कुछ विवाद हुआ था इसी से नाराज पति रुस्तम ने फॉरेंसिक टीमबुलाकर जांच पड़ताल किया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार के प्रयास किया जा है।
Read more »

याचिका कर्ता को धमकाने के मामले में थानेदार सहित चार निलंबित सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

item-thumbnail
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
याचिका कर्ता को धमकाने के मामले में थानेदार सहित चार निलंबित सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्यवाही पुलिस अधीक्षक ने खुद किया जांच सभी पुलिस कर्मियों को पाया दोषी


जौनपुर,13 जुलाई।पुलिस अधीक्षक डा.कौस्तुभ ने मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इसी मामले में एक लेखपाल को भी निलंबित किया गया है। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है‌। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देश पर की गई है। शुक्रवार रात एसपी डा. कौस्तुभ ने इसकी पुष्टि की है। मामला जनहित याचिका दायर करने वाले को धमकाने का है। थाना क्षेत्र के क्षेत्र के बड़ागांव निवासी याचिकाकर्ता गौरी शंकर सरोज का आरोप है कि पहले उन्हें लेखपाल व दो सिपाहियों ने धमकाया। सिपाही अपने वाहन पर बैठा कर थाने ले जाने के बहाने कुछ दूर लेकर गए और सुविधा शुल्क के रूप में दो हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर याचिकाकर्ता को थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह द्वारा फोन करके अनुचित दबाव बनाया गया। उक्त प्रकरण को याचिकाकर्ता ने अदालत में प्रस्तुत किया। पूरा मामला 17 मई 2025 का है।इस मामले में उच्च न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ को जांच करने का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने स्वयं प्रकरण की जांच की और दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह व दो सिपाहियों  पंकज मौर्य और नितेश कुमार गौड़ को तत्काल प्रभाव से  निलंबित कर दिया। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के भी आदेश दिया है। उक्त मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव को सौंपी गई है।जबकि सिपाहियों और लेखपाल की जांच क्षेत्राधिकारी मछलीशहर को सौंपी गई है।उक्त प्रकरण में हलका लेखपाल को मछलीशहर के एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। सभी के विरुद्ध मुंगराबादशाहपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।साथ ही इस प्रकरण की जांच कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह को द्वारा पूर्व में मामले की जांच में ढीलाई बरतने पर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है कि भविष्य में दुबारा ऐसा कृत्य नहीं किया जाए।
Read more »

स्कूल चलो अभियान और पौधरोपण व स्वच्छता जागरूकता अभियान का बीएसए ने किया शुभारम्भ

item-thumbnail
Deepak श्रीवास्तव 
स्कूल चलो अभियान और पौधरोपण व स्वच्छता जागरूकता अभियान का बीएसए ने किया शुभारम्भ


हर घर में दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा’ - डॉ0 गोरखनाथ पटेल
 जौनपुर 08 जुलाई, 2025 (सू0वि0)- बीएसए डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने शाहगंज ब्लाक के पीएम श्री उ0प्रा0 विद्यालय चकराज सहावे (कक्षा 01 से 08) में स्कूल चलो अभियान और पौधारोपण व स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया। 
           बीएसए ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चे स्कूल चलो अभियान सम्बन्धी नारों-स्लोगन की तख्ती-बैनर लिए चल रहे थे। बच्चों ने रैली के दौरान प्रेरणादायक नारे लगाए। उन्होंने ’हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा’ का सन्देश दिया। साथ ही ’हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है’ और ’आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे’ जैसे नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया।  बीएसए, समस्त एबीएसए और शिक्षकों ने रैली के माध्यम से घर-घर जाकर अभिभावकों को उनके बच्चों के नामांकन व शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रेरित किया। 
        गाँव में चौपाल लगाई गई और चौपाल में बच्चों का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फार्म भरकर नामांकन किया और बच्चों का माला पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। नामांकित बच्चों को पुस्तक व कापी-पेन भी दी गयी।    
        बीएसए, एबीएसए व शिक्षकों ने घास साफ कर , झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करते हुए अन्य लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपित किए गए। 
बीएसए ने कहा कि स्कूल चलो अभियान, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण, ये तीनों ही शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण अभियान हैं। 
       “स्कूल चलो अभियान“ का उद्देश्य बच्चों को स्कूल भेजने और शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जबकि “स्वच्छता अभियान“ का उद्देश्य स्कूलों और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना है। “पौधारोपण“ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और पेड़ों को लगाना है। इन तीनों अभियानों का उद्देश्य छात्रों और समाज के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करना है। 
         खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज बसन्त कुमार शुक्ला ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि इन तीनों अभियानों के माध्यम से, छात्रों को न केवल शिक्षा और स्वच्छता के महत्व को समझने में मदद मिलती है, बल्कि वे एक बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि 06 से 14 वर्ष वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन करना है। प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 
          इस अवसर पर समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रधान तबरेज़ पंकज सिंह, सै0 मो0 मुस्तफा, अशोक कुमार मौर्य, सहायक पटल विन्ध्यवासिनी उपाध्याय, एसआरजी कमलेश यादव व अजय मौर्य, एसएमसी अध्यक्ष तिलकधारी राजभर आदि सहित शिक्षक, शिक्षामित्र व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Read more »

वृहद पौधरोपण कार्यक्रम अन्तर्गत लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क में 200 पौधो का किया गया रोपण

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव 
वृहद पौधरोपण कार्यक्रम अन्तर्गत लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क में 200 पौधो का किया गया रोपण
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों में वितरित किया पौधा

प्रभारी मंत्री जी के आगमन की दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

जौनपुर 08 जुलाई, ।मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 09 जुलाई 2025 को ’एक पेड़ माँ के नाम’ विषयवस्तु पर आधारित वृक्षारोपण महाअभियान में जनपद में लगभग 5495000 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। 
 जिसके क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के द्वारा लोहिया पर्यावरण उद्यान पार्क जौनपुर में अमलतास, बाटलब्रश, गुलाचीन सहित अन्य पौधे लगाये गये। 
        जिलाधिकारी ने पार्क में भ्रमण हेतु आने वाले सभी लोगो से ’एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य लगाने की अपील की। उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के लिए पौधरोपड़ अति आवश्यक है। इसका उद्देश्य जिले में हरित आवरण को बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो में जागरूकता उत्पन्न करना है। इन पौधों के रोपण से न केवल जिले की हरियाली बढ़ेगी, बल्कि जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा।  उन्होंने कहा कि हमारा भविष्य हमारे पर्यावरण पर निर्भर करता है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा मां के नाम लगाकर उसके पोषण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए जिससे हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण दे सकें। 
उद्यान पार्क में मुख्य रूप से फल फूल एवं छायादार प्रजातियों के पौधे रोपे गए, जिनमें टिकोमा, बाटलब्रश, मौलश्री, अमलताश, गुलाचीन आदि पौधे शामिल थे। 
         कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी एवं अन्य सभी स्टाफ,  पर्यावरण प्रेमी भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।इसी क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा जनसुनवाई के दौरान फरियादियों में भी पौधों का वितरण किया गया। उन्होने जनपदवासियो से भी अपील की है कि सभी लोग 01 पेड़ अपने मां के नाम अवश्य लगाये क्योकि वृक्ष रहेगा तभी हमारा जीवन रहेगा। 
          पौधरोपण कार्यक्रम अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में विकास खण्डों, विद्यालयों, ग्रामीण महिलाओं आदि द्वारा पर्यावरण से सम्बन्धित कार्यक्रम गीत आदि के माध्यम से आमजन में पर्यावरण तथा पौधरोपण के महत्व को लेकर जागरुकता उत्पन्न की गयी।  
        09 जुलाई 2025 को मा0 जनपद प्रभारी मंत्री श्री एके शर्मा जी के नेतृत्व में विकास खण्ड सुईथाकला के कम्बरपुर में वृहद पौधरोपड़ किया जाएगा और 10 जुलाई 2025 को पीली नदी के तट पर वृहद पौधरोपड़ करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी के द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 
 इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Read more »

लेखपाल के कार्य का विरोध करने वाले सात लोगो पर मुकदमा दर्ज

item-thumbnail
Deepak srivastava 
लेखपाल के कार्य का विरोध करने वाले सात लोगो पर मुकदमा दर्ज 
जौनपुर।जलालपुर क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में जमीन विवाद का निस्तारण करने गए राजस्व टीम के साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार करते हुए कार्य नही करने दिया।इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर सात लोगों के विरुध्द मुकदमा दर्ज किया गया है।
ऊक्त गांव निवासी जिलाजीत पुत्र भजनी लाल का अपने पड़ोसी सुधीर कुमार से जमीनी विवाद चल रहा था।जिलाजीत ने एसडीएम सदर के यहां प्रार्थनापत्र देकर मामले का निस्तारण करवाने की मांग किया था।एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार तथा लेखपाल शिवराज मौके पर स्थलीय तथा अभिलेखीय जांच के लिए के लिये पहुंच गए।जब वे मौके पर पहुंचे तब दूसरे पक्ष के लोगों ने लेखपाल का फीता फेंक दिया।साथ ही काम नही करने दिया।राजस्व टीम से दुर्व्यवहार भी किया।लेखपाल शिवराज चौहान ने सुधीर व आनन्द पुत्र हंसराज, अनुराग,अमित पुत्रगण आनंद,रमेश पुत्र श्यामनारायण तथा रेहाना पत्नी आनंद,प्रज्ञा पत्नी सुधीर के विरुद्ध सरकारी काम मे बाधा का मुकदमा दर्ज कराया।लेखपाल शिवराज चौहान ने बताया कि राजस्व टीम के साथ दुर्व्यवहार किया गया।कार्य करने से रोका गया।
Read more »

शिशुओं को पिलाया जायेगा विटामिन ए का घोल

item-thumbnail
Deepak srivastava 
शिशुओं को पिलाया जायेगा विटामिन ए का घोल
जौनपुर। सोमवार को जनपद के सभी एमओआईसी और सीडीपीओ की एक आवश्यक बैठक डिप्टी सीएमओ द्वारा ली गयी। बैठक में विटामिन ए के बारे में विभाग की तरफ से विस्तार से बताया गया और शिशुओं को विटामिन ए पिलाए जाने हेतु कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गयी । सभी आगंनबाड़ी कार्यकर्ता के लिये निर्देश दिया गया कि वे अपने केन्द्र अन्तर्गत आने वाले 9 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों की एक सूची बना ले। उन्हे जुलाई से सितम्बर माह के बीच में विटामिन ए के घोल पिलाया जाना है। इस अवसर पर इन्द्रा पाल,राकेश मौर्य, प्रशान्त सिंह, आराधना अस्थाना सहित जिले के सभी सी.डी.पी.ओ. उपस्थित रहे।
Read more »

एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बाद सुपुर्देखाक किया गया शव

item-thumbnail
Deepak srivastava 
एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बाद सुपुर्देखाक किया गया शव
15 घंटे तक शव घर रख पचास -पचास लाख और नौकरी की मांग पर अड़े रहे परिजन 

जौनपुर 8 जुलाई । खुटहन थाना अंतर्गत सधनपुर गांव में रविवार को मोहर्रम का ताजिया कर्बला में दफन कर वापस आते समय निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास लटक रहे ग्यारह हजार वोल्ट के तार से ताजिये का एल्यूमीनियम का ढांचा छू जाने से दो युवा ताजिएदेर की मौत से विद्युत विभाग के प्रति आक्रोशित स्वजनों ने शव को सुपुर्देखाक से इन्कार कर दिया। उनकी मांग थी कि बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर हत्या का मुकदमा, दोनों मृतकों के परिवार से एक एक लोगों को सरकारी नौकरी के साथ साथ पचास पचास लाख आर्थिक सहायता की मांग पर अड़े हुए थे। एसडीएम शाहगंज कुणाल गौरव, सीओ अजीत सिंह चौहान के द्वारा आश्वासन के बाद वे शव को कब्रिस्तान ले गए।

गांव निवासी अब्दुल रसीद का 20 वर्षीय पुत्र अल्तमस और पड़ोसी शहाबुदीन का19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कैफ रविवार को ताजिया लेकर कर्बला गये थे। जहां ताजिया ठंडा करने के बाद अवशेष ढांचा वापस लेकर आ रहे थे। अंधेरा होने के चलते उक्त स्थल पर ढांचा मेन लाइन के एक फेस के लटके तार से छू गया। जिसकी चपेट में आकर दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार पीएम के बाद रात लगभग नौ बजे दोनों शवों को घर लाया गया। जहां दोनों मृतकों के स्वजनों के साथ ग्रामीण, जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई, परिवार के एक एक सदस्यों को नौकरी तथा आर्थिक सहायता की मांग को लेकर अड़े रहे। मंगलवार सुबह से थाना प्रभारी मुन्ना राम घुसिया उन्हें समझाते बुझाते रहे। बात न बनने पर उन्होंने सीओ और एसडीएम को मामले से अवगत कराया। अधिकारियों के समझाने बुझाने और आश्वासन के बाद दोपहर में शव को कब्रिस्तान ले जाया गया। जहां दोनों शव को सुपुर्दे खा किया गया।

Read more »

बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई को आतंकित कर सात लाख के जेवरात लूट कर फरार

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  
बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई को आतंकित कर सात लाख के जेवरात लूट कर फरार

पुलिस मामले को बता रही संदिग्ध जांच पड़ताल में जुटी 

जौनपुर ,04 जुलाई  मुंगराबादशाहपुर थाना अंतर्गत तरहटी मार्ग पर शुक्रवार रात दूकान बंद कर घर वापस आ रहे सर्राफा व्यवसाई को बदमाशों ने आतंकित कर आठ लाख के जेवरात लूट कर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में लग गई है।

मुंगराबादशाहपुर के मुहल्ला पकड़ी गोदाम न्यु शक्ति रोड निवासी शुभम् सोनी की तरहठी के सुभाष नगर में प्रिया ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दूकान है।रोज की तरह रात में वह दूकान बंद करके मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे। सराफा व्यवसाई के शुभम् के मुताबिक रामपुर सुजनीडीह गांव के करीब पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पीछे से आकर बाईक रूकवा ली और आतंकित कर डिग्गी में रखे तीस ग्राम सोना व पांच किलो चांदी के सामान लूट ले गए।सराफा व्यवसाई के मुताबिक उसे खेत में फेंक दिया गया फिर घटना को अंजाम दिया गया। क़रीब सात लाख के गहने बदमाश लूटने में सफल रहे । घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा भी थाने पहुंच कर व्यवसाई से पूछताछ की।इस मामले में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। व्यवसाई से पूछताछ की जा रही है।सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।


Read more »
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ