बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई को आतंकित कर सात लाख के जेवरात लूट कर फरार

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  
बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई को आतंकित कर सात लाख के जेवरात लूट कर फरार

पुलिस मामले को बता रही संदिग्ध जांच पड़ताल में जुटी 

जौनपुर ,04 जुलाई  मुंगराबादशाहपुर थाना अंतर्गत तरहटी मार्ग पर शुक्रवार रात दूकान बंद कर घर वापस आ रहे सर्राफा व्यवसाई को बदमाशों ने आतंकित कर आठ लाख के जेवरात लूट कर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में लग गई है।

मुंगराबादशाहपुर के मुहल्ला पकड़ी गोदाम न्यु शक्ति रोड निवासी शुभम् सोनी की तरहठी के सुभाष नगर में प्रिया ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दूकान है।रोज की तरह रात में वह दूकान बंद करके मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे। सराफा व्यवसाई के शुभम् के मुताबिक रामपुर सुजनीडीह गांव के करीब पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पीछे से आकर बाईक रूकवा ली और आतंकित कर डिग्गी में रखे तीस ग्राम सोना व पांच किलो चांदी के सामान लूट ले गए।सराफा व्यवसाई के मुताबिक उसे खेत में फेंक दिया गया फिर घटना को अंजाम दिया गया। क़रीब सात लाख के गहने बदमाश लूटने में सफल रहे । घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा भी थाने पहुंच कर व्यवसाई से पूछताछ की।इस मामले में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। व्यवसाई से पूछताछ की जा रही है।सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ