रुपाली श्रीवास्तव बनीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला शाखा की प्रदेश संगठन मंत्री

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव 
रुपाली श्रीवास्तव बनीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला शाखा की प्रदेश संगठन मंत्री

लखनऊ/जौनपुर, 15 सितंबर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 की महिला शाखा उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत लखनऊ निवासी रुपाली श्रीवास्तव को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से संगठन की महिला शाखा में हर्ष का माहौल है।
महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जया श्रीवास्तव ने महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी श्रीवास्तव और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव ‘दीनू भैया’ से विचार-विमर्श के बाद रुपाली श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी सौंपी। संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वह प्रदेश में महिला संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जया श्रीवास्तव ने कहा कि देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी महिला संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन के विस्तार को और गति मिलेगी।
रुपाली श्रीवास्तव के मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भैया’ एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी रविकांत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साधना श्रीवास्तव ‘कायस्थ शेरनी’, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साक्षी श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश संरक्षक शशिकला श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव निशा श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमति श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव व डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री प्रियंका श्रीवास्तव ‘खुशबू’ सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
जौनपुर की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष ज्योत्सना श्रीवास्तव व आशा श्रीवास्तव, जिला संगठन से विद्या श्रीवास्तव व कविता श्रीवास्तव, जिला मंत्री ममता श्रीवास्तव, कलावती श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, केश कुमारी श्रीवास्तव, गिरिजा श्रीवास्तव तथा गाजीपुर जिलाध्यक्ष ममता देवी, संगीता श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव समेत अन्य महिलाओं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए रुपाली श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दीं।
Read more »

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गायक-अभिनेता जितेन्द्र झा को किया सम्मानित

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गायक-अभिनेता जितेन्द्र झा को किया सम्मानित
जौनपुर की माटी के लाल ने लखनऊ में लहराया परचम, ‘रश्मिरथी’ में अर्जुन की भूमिका से बांधा समां


लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित ‘रश्मिरथी पर्व’ में जौनपुर के प्रतिभाशाली गायक व अभिनेता जितेन्द्र झा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान मंचित ‘रश्मिरथी’ नाटक में जितेन्द्र झा ने अर्जुन का प्रभावशाली किरदार निभाकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। उनके संवाद और अभिनय ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवाद वाले दृश्य पर दर्शकों की खूब तालियां बजीं।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे दो घंटे तक नाटक को बैठकर देखा और हर प्रमुख दृश्य पर कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियां बजाईं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जितेन्द्र झा सहित सभी कलाकारों को सम्मानित किया।
जौनपुर की माटी से निकलकर अपने सफर की शुरुआत आर्केस्ट्रा कार्यक्रमों से करने वाले जितेन्द्र झा आज मुंबई की फिल्मी दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। उनकी पत्नी अलका झा भी भोजपुरी संगीत जगत की प्रसिद्ध गायिका हैं।
दोनों कलाकार अपने हुनर से न केवल मुंबई में पहचान बना रहे हैं, बल्कि अपने जनपद जौनपुर का नाम भी रोशन कर रहे हैं। यह जनपद के लिए गर्व की बात है।
Read more »

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का महिला सम्मान व होली मिलन समारोह आयोजित

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव 
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का महिला सम्मान व होली मिलन समारोह आयोजित
लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में तथा प्रदेश अध्यक्ष व सेवानिवृत्त डीआईजी उमेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल संयोजन में लखनऊ में महिला सम्मान, होली मिलन समारोह और कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश दिया।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही होली मिलन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आयोजित कवि सम्मेलन ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया, जहां कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्स्ना श्रीवास्तव, लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इरा श्रीवास्तव तथा भाजपा नेता सूरज जी सहित कई प्रमुख सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ज्ञान प्रकाश अस्थाना और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद निगम सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सफल कार्यक्रम के लिए सराहना मिली। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
Read more »

SIR के दौरान BLO की मौतों के पीछे साजिश

item-thumbnail
दीपक श्रीवास्तव
SIR के दौरान BLO की मौतों के पीछे साजिश
 BJP ने की सीबीआई जांच की मांग,विपक्ष पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) अभ्यास के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की मौतों को लेकर विपक्ष और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. विपक्षी दलों ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और भाजपा पर BLOs पर अत्यधिक कार्यभार डालने का आरोप लगाते हुए इसे 'वोट चोरी का घातक मोड़' करार दिया है.वहीं भाजपा ने इन आरोपों को 'झूठा नैरेटिव' बताते हुए सीबीआई से जांच की मांग की है. पार्टी का कहना है कि क्या वाकई एक महीने में 1000-1500 घरों का सत्यापन मौत का कारण बन सकता है, या इसके पीछे कोई और साजिश है? भाजपा ने सवाल उठाया है कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे ये नैरेटिव विदेशी हैंडल्स और टूल किट्स से प्रचारित तो नहीं हो रहे, जिसकी भी गहन जांच जरूरी है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने यह बात उठाई. भाजपा प्रवक्ता ने बीएलओ की मौत को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल और एसआईआर पर विपक्ष और कुछ कथित विदेशी हैंडल से बनाई जा रही धारणा की गहन जांच की मांग उठाई है, यहां तक कि भाजपा ने इस पर सीबीआई जांच तक की भी मांग उठा दी.
आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभ्यास का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और पारदर्शी बनाना है. इसी प्रक्रिया के तहत एक बीएलओ को लगभग 1000-1500 घरों में जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने का काम दिया गया है, जो नियमित प्रक्रिया के अंतर्गत आता है.
भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि इस प्रक्रिया में BLOs को अपने बूथ क्षेत्र के हर घर का सत्यापन करना पड़ता है, जिसमें औसतन 1000 से 1500 घरों तक पहुंचना शामिल है. यह काम एक महीने में पूरा करने का टारगेट क्या BLOs पर इतना अधिक है कि पश्चिम बंगाल, झारखंड और अन्य राज्यों में कई BLOs की मौतें दर्ज की जा रही हैं. क्या एक दिन में लगभग 30 से 35 घरों में जाना मौत का कारण बन सकता है या विपक्ष द्वारा नेगेटिव नैरेटिव फैलाया जा रहा है. इस पर गहन जांच होनी चाहिए. उन्होंने सीधे-सीधे विपक्ष पर देश के खिलाफ विदेशी ताकतों के हाथ में बिकने आरोप लगाया है.

SIR के दूसरे चरण में 16 से अधिक BLOs की संदिग्ध मौतें
यदि आंकड़ों के अनुसार देखें तो, SIR के दूसरे चरण में ही 16 से अधिक BLOs की संदिग्ध मौतें हुई हैं, जिनमें से कई को आत्महत्या या हार्ट अटैक से जोड़ा जा रहा है.
रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में हाल ही में जालपाईगुड़ी की BLO शांति मुनी एक्का की कथित आत्महत्या ने विवाद को भड़का दिया. उनके परिवार ने दावा किया कि SIR के दबाव के कारण उन्होंने सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें कार्यभार का जिक्र था. इसी तरह, कोलकाता में BLOs ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने कार्य तनाव के खिलाफ आवाज उठाई.
उधर, विपक्षी नेता इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर 'वोट चोरी का घातक कदम' उठाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि SIR अभ्यास नोटबंदी और कोविड लॉकडाउन की तरह जल्दबाजी में लागू किया गया है, जिससे BLOs की मौतें हो रही हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया 'अराजक' है और BLOs पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है. ममता ने EC से SIR रोकने की मांग की और दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं पर ही दबाव डाला जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे 'सुधार नहीं, अत्याचार' करार देते हुए कहा कि SIR देश में अराजकता फैला रहा है.विपक्ष का आरोप है कि भाजपा SIR के जरिये विपक्ष की मजबूत पकड़ वाले क्षेत्रों में मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश रच रही है, जिससे BLOs पर दबाव बढ़ा है.

BLOs को परेशान कर रहे TMC के 'माफिया': BJP

भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'सस्ती राजनीति' बताया है. उन्होंने कहा कि पारदर्शी चुनाव के लिए SIR जरूरी है और विपक्ष इसे बाधित करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने पश्चिम बंगाल और झारखंड में BLOs पर TMC और अन्य विपक्षी दलों के 'धमकियों' का जिक्र किया. उन्होंने कहा, "विपक्ष SIR को बाधित करने के लिए अफवाहें फैला रहा है. बिहार में वही SIR प्रक्रिया चली, वहां कोई मौत नहीं हुई. बंगाल में क्यों? क्योंकि वहां TMC के 'माफिया' BLOs को परेशान कर रहा है."
भाजपा ने बीएलओ की मौतों की सीबीआई जांच की मांग की है. पार्टी का तर्क है कि क्या इतना कार्यभार (1000-1500 घरों का सत्यापन) वाकई मौत का कारण बन सकता है? या इसके पीछे टीएमसी जैसी पार्टियों का दबाव, व्यक्तिगत समस्याएं या कोई साजिश है?
इसके अलावा, भाजपा ने विपक्ष के नेगेटिव नैरेटिव पर सवाल उठाया कि ये विदेशी फंडेड हैंडल्स और टूल किट्स से प्रचारित तो नहीं हो रहे, जैसा कि पार्टी पहले चुनावी हस्तक्षेप के मामलों में आरोप लगा चुकी है. प्रेम शुक्ला ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों का जिक्र किया है. उन्होंने मृत BLOs के मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आए और SIR जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को बदनाम न किया जाए.
Read more »

लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई शिक्षिका विजय लक्ष्मी यादव

item-thumbnail
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई शिक्षिका विजय लक्ष्मी यादव

लोककला, साहित्य और संस्कृति के संगम में निखरी प्रतिभाएं


लखनऊ।अंतरराष्ट्रीय  बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ में एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक संगम का साक्षी बना, जहां कलार्पण भारत एवं बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राज्य स्तरीय काव्य, साहित्य, लोककला एवं सांस्कृतिक कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 268 प्रतिभागियों ने अपनी कला, साहित्यिक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक परंपरा की गहराई और समृद्धता को मंच पर सजीव कर दिया। इस गरिमामयी अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत की लोककलाएं हमारी आत्मा हैं, और इन्हें जीवित रखना केवल कलाकारों का नहीं, हम सबका दायित्व है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार लोक कलाकारों के साथ हर मोर्चे पर खड़ी है। बनारस व मिर्जापुर की कजरी  विश्व प्रसिद्ध है इस लोक विधा को विजयलक्ष्मी यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया।प्रस्तुति कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट काव्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए प्रथम स्थान डॉ. राजेश शर्मा, द्वितीय स्थान दो गुरु प्यारी और तृतीय स्थान डॉ संजय यादव को प्रदान किया गया।
Read more »

योगी सरकार ने यूपी से आतंकवाद का किया सफाया, 142 स्लीपिंग माड्यूल अरेस्ट, 1 को किया ढेर

item-thumbnail

योगी सरकार ने यूपी से आतंकवाद का किया सफाया, 142 स्लीपिंग माड्यूल अरेस्ट, 1 को किया ढेर
*- वर्ष 2017 से पहले यूपी में आए दिन होती थी आतंकवादी वारदातें, ताबड़तोड़ कार्रवाई ने तोड़ दी दहशतगर्दों की कमर* 

*- पिछले आठ वर्षों में आतंकवाद की कमर तोड़ने का ''योगी मॉडल'' पूरे देश में छाया, अन्य राज्यों ने भी अपनाया* 

*- आईएसआईएस, अल-कायदा, आईएसआई, जमात-उल-मुजाहिदीन, पीएफआई, सिमी समेत करीब एक दर्जन आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए थे स्लीपिंग माॅड्यूल*  

*- एटीएस ने आतंकवादियों को पनाह और गोपनीय सूचनाएं देने वाले प्रदेश में एक्टिव 131 स्लीपिंग माॅड्यूल को किया अरेस्ट*

*- मुठभेड़ में एक आतंकवादी संगठन से जुड़े आतंकवादी को किया ढेर, अातंकवादियों काे टेरर फंडिंग पर 11 स्लीपिंग मॉड्यूल भी दबोचे*  

*- रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण मॉड्यूल पर भी की ''सर्जिकल स्ट्राइक''*

*- राम मंदिर को लेकर धार्मिक उन्माद फैलाने और सड़क-जुलूस की साजिश पर भी हुआ करारा प्रहार* 

लखनऊ, 12 मई: योगी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में न केवल अपराधियों की कमर तोड़कर रख दी बल्कि प्रदेश में आतंकवादी संगठनों के स्लीपिंग माॅड्यूल (सहयोगी) और असामाजिक तत्वों को पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया है। इस दौरान योगी सरकार ने न सिर्फ आतंकियों के नेटवर्क को ध्वस्त किया बल्कि टेरर फंडिंग, धार्मिक उन्माद, फर्जी दस्तावेज, विदेशी घुसपैठ पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति का ही असर है कि आज उत्तर प्रदेश आतंकियों की पनाहगाह नहीं, बल्कि उनके खात्मे का मैदान बन चुका है। योगी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में जहां एक ओर 230 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया, वहीं दूसरी ओर आतंकवादी संगठनों के 142 स्लीपिंग माॅड्यूल को अरेस्ट किया है। इनमें प्रदेश में एक्टिव 131 स्लीपिंग मॉड्यूल आतंकवादी संगठनों को पनाह देने के साथ गोपनीय सूचनाएं पहुंचाते थे जबकि एक आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं आतंकवादी संगठनों को टेरर फंडिंग करने वाले 11 स्लीपिंग माॅड्यूल को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे धकेला है।

*योगी सरकार ने स्लीपिंग मॉड्यूल, टेरर फंडिंग आैर विदेशी घुसपैठ पर किया करारा प्रहार*
वर्ष 2017 में सूबे की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध, अपराधियों, आतंकवादी संगठनों के स्लीपिंग मॉड्यूल, टेरर फंडिंग, विदेशी घुसपैठ पर करारा पहार करने के निर्देश दिये थे। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश की धरती पर न तो आतंक और न ही देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को बर्दाश्त किया जाएगा। योगी सरकार की प्राथमिकता में शुरू से ही प्रदेश को सुरक्षा और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में रोल मॉडल बनाना रहा है। यही वजह है कि एटीएस (उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) ने पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर आतंकी संगठनों के स्लीपिंग माड्यूल पर कहर बरपाना शुरू कर दिया। एटीएस ने आधुनिक उपकरणों और अपनी इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर आतंकवादी संगठनों के एक-एक स्लीपिंग मॉड्यूल को खोजना शुरू कर दिया। पिछले अाठ वर्षों में एटीएस ने आतंकवादी संगठनों के 131 स्लीपिंग माड्यूल पर शिकंजा कसते हुए काल कोठरी के पीछे धकेला। यह अातंकवादी संगठन को पनाह देने के साथ गोपनीय सूचनाएं भेजते थे जबकि एक आतंकवादी को मुठभेड़ में ढेर किया। 

*आतंकवादी संगठन आईएसआईएस, सिमी, पीएफआई और अल-कायदा से जुड़े थे दबोचे गये स्लीपिंग मॉड्यूल के तार*
आतंकवादी संगठनों के जिन स्लीपिंग माॅड्यूल को अरेस्ट किया गया, वह आईएसआईएस, AQIS, JMB, ABT, LeT, JeM, HM, IM-SIMI, नक्सल, पीएफआई, आईएसआई जैसे संगठनों से ताल्लुक रखते थे। बीते अाठ वर्षों में प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई बताती है कि यूपी एटीएस ने संगठित आतंकवादी नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने में किस तरह काम किया। इसके साथ ही एटीएस ने टेरर फंडिंग के खिलाफ भी पूरी ताकत से एक्शन लिया। पिछले आठ वर्षों में आतंकवादी संगठनों को टेरर फंडिंग करने वाले 11 स्लीपिंग मॉड्यूल को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध धन के माध्यम से आतंकी गतिविधियों को पोषित करने में लिप्त थे। इसके अतिरिक्त भारतीय जाली मुद्रा के मामलों में 41 गिरफ्तारियां की गयी और 47.03 लाख रुपये की नकली मुद्रा बरामद की गई है।

*रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण मॉड्यूल पर भी की सर्जिकल स्ट्राइक*
वहीं, अयोध्या में राम मंदिर को लेकर धार्मिक उन्माद फैलाने या सड़क-जुलूस की साजिश में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इन मामलों में एटीएस ने 1 गिरफ्तारी की है, जो दर्शाता है कि कोई भी प्रदेश की धार्मिक एकता को खंडित करने की कोशिश करेगा, तो कानून उसे बख्शेगा नहीं बल्कि करारा प्रहार करेगा। बीते आठ वर्षों में योगी सरकार ने आतंकवादी संगठनों और उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए जिस रणनीति और तत्परता से काम किया है, उसने प्रदेश को आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई दी है। इतना ही नहीं प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों पर भी एटीएस की पैनी नजर रही। इस अवधि में 173 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते थे। वहीं, धर्मांतरण से जुड़े सिंडिकेट पर भी करारा वार किया गया और 20 से अधिक अभियुक्तों को अरेस्ट किया गया। एटीएस ने न केवल आतंकवाद बल्कि साइबर फ्रॉड और फर्जी नाम/पते पर सिम खरीदने जैसे मामलों में भी प्रभावी कदम उठाए। रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर फ्रॉड गतिविधियों में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 19 आरोपियों को अरेस्ट किया गया। इनमें चार चाइनीज और 15 भारतीय आरोपी हैं।
Read more »

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न


अभिनव श्रीवास्तव /दीपक श्रीवास्तव 
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न 


लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होटल क्लब गेस्टो,गोमती नगर विस्तार लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव कोलकाता पश्चिम बंगाल ने किया संचालन राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, निवासी जौनपुर ने किया। बैठक का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त जी की आरती पूजन दीप प्रज्वलन से हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा 7235 भारत संगठन का विस्तार तेज़ी से पूरे देश में हों रहा है और समाज हित में कार्य करने वाले लोग तेज़ी से जुड़ रहे है और कहा कि इस महासभा में कोइ सदस्यता शुल्क नहीं है कायस्थ को कायस्थ से जोड़ने के लिए शुल्क की क्या जरूरत है और कहा कि जल्दी ही प्रयागराज में और कोलकाता में कायस्थ महासभा 7235 भारत का एक राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया जाएगा जिसमे देशभर के हजारों कायस्थ समाज महासभा के लोग शामिल होंगे। कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय दिनेश खरे जी ने कहा कि आज कायस्थ समाज को राजनीत में सक्रिय होने की जरुरत है तभी कायस्थ समाज का कल्याण होगा। और कहा कि भारत सरकार जातीय जनगणना कराने का उद्देश्य जो भी हो लेकिन समस्त प्राणियों के कर्मो के लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जिनके बारह अंश है जो कि विभिन्न उपजाति से अपना संबोधन करते है अपनी राजनीतिक इच्छा शक्ति को बढ़ाने के लिए उपजाति का संबोधन ना कर सिर्फ कायस्थ शब्द प्रयोग करें। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव  राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तर प्रदेश ने कहा कि कायस्थ महासभा  देश की सेना और मोदी सरकार के साथ है जिन्होनें विश्व में भारत माता का सम्मान बढ़ाया। जरुरत पड़ने पर देशभर के कायस्थ समाज के लोग रक्तदान महादान के लिए तैयार हैं और कायस्थ समाज हमेशा देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है। आए हुए अतिथियों का सम्मान कायस्थ महासभा लखनऊ के जिला अध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव ने किया।बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू ने संगठन का प्रस्तावना प्रस्ताव रखा। बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा विवेक श्रीवास्तव, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुम्बई, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव रिंकू भईया, राष्ट्रीय सचिव अवनीश श्रीवास्तव पत्रकार लखनऊ, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन भास्कर, प्रयागराज जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा, वरिष्ठ नेता आर पी श्रीवास्तव सहित कई राज्यों के लोग शामिल हुए।उक्त जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता कायस्थ महासभा 7235 विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दिया ।
Read more »
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ