दीपक श्रीवास्तव
लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में तथा प्रदेश अध्यक्ष व सेवानिवृत्त डीआईजी उमेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल संयोजन में लखनऊ में महिला सम्मान, होली मिलन समारोह और कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश दिया।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही होली मिलन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आयोजित कवि सम्मेलन ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया, जहां कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्स्ना श्रीवास्तव, लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इरा श्रीवास्तव तथा भाजपा नेता सूरज जी सहित कई प्रमुख सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ज्ञान प्रकाश अस्थाना और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद निगम सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सफल कार्यक्रम के लिए सराहना मिली। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें