दीपक श्रीवास्तव
रामगोपाल यादव का तंज, बोले- ओवैसी और चंद्रशेखर का गठबंधन ‘जीरो प्लस जीरो, जीरो ही होगा’
इटावा, 13 नवंबर। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को लेकर तंज कसते हुए कहा कि जीरो प्लस जीरो का परिणाम जीरो ही होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पर टिप्पणी करने से किसी को कुछ हासिल नहीं होने वाला है।
प्रो. रामगोपाल यादव शुक्रवार को इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा पर टिप्पणी करने से कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जीरो प्लस जीरो बराबर जीरो ही होगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा फोन टैपिंग के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि केवल राहुल गांधी का ही नहीं, बल्कि सभी लोगों का फोन टैप किया जा रहा है। उन्होंने पत्रकारों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब आप बड़े पत्रकार बन जाएंगे तो आपका फोन भी टैप होने लगेगा।
उन्होंने कहा कि केदारेश्वर महादेव की कृपा से विरोधियों की सारी तिकड़में समाप्त हो जाएंगी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें