दीपक श्रीवास्तव
शाहगंज मार्ग की बदहाल स्थिति पर सीडीओ नाराज, जल्द निर्माण शुरू कराने का दिया निर्देश
जौनपुर, 14 नवंबर । मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को शाहगंज मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एनएच डिवीजन वाराणसी खंड, डीएसटीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान सड़क की खराब स्थिति और जगह-जगह टूटे होने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन से शीघ्र अनुमोदित कराकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
सीडीओ ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की मॉनिटरिंग वह स्वयं करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाए।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें