दीपक श्रीवास्तव
मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जायजा लेने जौनपुर आएंगे विशेष कार्याधिकारी शिव प्रताप शुक्ल
जौनपुर, 27 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान जनपद के सभी मतदेय स्थलों (बूथों) पर व्यवस्थाओं और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के विशेष कार्याधिकारी शिव प्रताप शुक्ल जौनपुर का भ्रमण करेंगे।
विशेष अभियान दिवसों पर बीएलओ की उपस्थिति, मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों और बूथों पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं आकलन किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित मतदेय स्थलों पर समय से उपस्थित रहें तथा निरीक्षण के दौरान आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें