भाजपा कार्यालय पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का कृपाशंकर सिंह ने किया अभिनंदन

दीपक श्रीवास्तव 
भाजपा कार्यालय पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का कृपाशंकर सिंह ने किया अभिनंदन
जौनपुर। जनपद के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा के जौनपुर आगमन पर आज भाजपा कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जौनपुर एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनपद के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

कृपाशंकर सिंह ने मंत्र के जौनपुर आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन किया तथा जनपद के विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर भाजपा विधानसभा परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु, पूर्व विधायक सुषमा पटेल,जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पुष्पराज सिंह,महामंत्री पियूष गुप्ता, सुधांशु सिंह, सुनील यादव, सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ