तत्कालीन बीएसए, प्रबंधक व प्रधानाचार्य समेत पांच के विरूद्ध दर्ज होगी प्राथमिकी

दीपक श्रीवास्तव 
तत्कालीन बीएसए, प्रबंधक व प्रधानाचार्य समेत पांच के विरूद्ध दर्ज होगी प्राथमिकी
मिड डे मील विद्यालय की संपत्ति धोखाधड़ी जालसाजी कर हड़पने के व अन्य रूपयों के गबन का आरोप 


जौनपुर,26  नवंबर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दीवानी न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने  गुरुवार को 
शाहगंज कोतवाली थाना अंतर्गत  जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्गूपुर कला की संपत्ति धोखाधड़ी, जालसाजी कर हड़पने एवं मिड डे मील के रूपयों तथा विद्यालय के अन्य धन के गबन के आरोप में कोर्ट ने वादी प्रबंधक के प्रार्थना पत्र पर कोतवाल शाहगंज को कोर्ट ने आरोपित पूर्व बीएसए,प्रबंधक व प्रधानाचार्य समेत पांच के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया गया कि एफआईआर की कॉपी 7 दिवस के भीतर न्यायालय में प्रस्तुत करें। 

नरेंद्र बहादुर सिंह प्रबंधक जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्गूपुर कला, शाहगंज ने अपने अधिवक्ता इंदु प्रकाश चौबे व अभिषेक चतुर्वेदी के माध्यम से कोर्ट में तत्कालीन बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, यूनियन बैंक बीबीगंज शाहगंज के प्रबंधक अवनीश श्रीवास्तव, विद्यालय लिपिक जयप्रकाश यादव तथा जितेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि दिसंबर 2024 में निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश,बीएसए, जिलाधिकारी, शाहगंज कोतवाल डायरेक्टर जनरल शिक्षा विभाग तथा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया कि आरोपियों ने विद्यालय की संपत्ति को धोखाधड़ी,छल कपट करके कूट रचित दस्तावेजों के जरिए हड़पने में आपस में सहयोग किया है। मध्याह्न भोजन के पैसों का लाभ मिलकर एक राय होकर प्राप्त किया तथा विद्यालय का काफी धन गबन किया।आरोपि अमित कुमार, जयप्रकाश व जितेंद्र ने पूछने पर गालियां व जान से मारने की धमकी भी दिया।सत्तर लाख रुपए से अधिक गबन का वादी ने आरोप लगाया। शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक की भी भूमिका संदिग्ध बताई गई क्योंकि खाते के लेनदेन का विवरण मांगे जाने पर वह मना कर दिए। 10 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने वादी का प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया था जिसके खिलाफ उसने सेशन कोर्ट में फौजदारी निगरानी दाखिल किया था। 2 सितंबर 2026 को सेशन कोर्ट ने मजिस्ट्रेट कोर्ट का आदेश निरस्त कर पुन सुनवाई करके निष्कर्ष के प्रकाश में नवीन आदेश पारित करने का आदेश दिया जिस पर सीजेएम ने प्रभारी निरीक्षक शाहगंज को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ