दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर में PETपरीक्षा में 32केंद्रों पर 16696अभ्यर्थी हो रहे शामिल
महिला अभ्यर्थियों के बाल के क्लेचर ,हाथ का कलावा,चूड़ी,चिमटी उतरवा कर ,पुरुष की शर्ट की बाह और कॉलर,जूते मोजे चेक, कर दिया जा रहा प्रवेश
जौनपुर, में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की परीक्षा रविवार को 10 बजे से शुरू हो गयी है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को 8:30 बजे से प्रवेश दिया जा रहा है। और 9:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों के बाल के क्लेचर ,बाल के पिन, हाथ के कलावा व कंगन चूड़ी,उतरवाया जा रहा है वही पुरुष अभ्यर्थियों के शर्ट का बाह और कॉलर खोलवां कर जूते मोजे उतरवाकर सघन चेकिंग के बाद इंट्री दी जा रही है। पहली पाली में 16696 अभ्यर्थी शामिल हों रहे है। एडीएम परमानंद झा ने बताया कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा आज अंतिम दिन परीक्षा कराई जा रही है।
परीक्षा प्रत्येक निर्धारित दिवस में दो पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु जनपद में कुल 32 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिन पर 32 केंद्र व्यवस्थापक एवं 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है।परीक्षा केंद्र में हाथ में कलावा बांधकर आने, महिलाओं के बालों में जुड़ा बांधने, हेयर पिन लगाने तथा कंगन और चूड़ियां पहनने पर प्रतिबंध है। इसके अलावा किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
डीएम ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही, अधिशासी अधिकारी को शेल्टर होम क्रियाशील रखने तथा वहां सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। होटल संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से न्यूनतम दरों पर उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा की शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को शांति पूर्वक, नकल विहीन और पारदर्शी तरीक़े से संपन्न कराया जाएगा ।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें