दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर, 17 सितंबर । नरेंद्र मोदी विचार मंच, जौनपुर के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, संस्कार और राष्ट्रसमर्पण के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संजय पांडे रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति द्वारा तिलक लगाकर किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन तथा देश की निरंतर प्रगति की कामना की। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि डॉ. संजय पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके राष्ट्रसेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज एवं राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
जिला अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें