दीपक श्रीवास्तव
धर्मेंद्र कुमार यादव ने शिक्षक एमएलसी पद के लिए दाखिल किया नामांकन
वाराणसी, 05 अक्टूबर। जौनपुर-वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य विधान परिषद पद के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के अधिकृत प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार यादव ने सोमवार को वाराणसी में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने जेपी मेहता इंटर कॉलेज, वाराणसी में सहयोगी एवं समर्थक शिक्षकों की सभा को संबोधित करने के बाद जुलूस के रूप में शिक्षकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन का एक सेट दाखिल किया। इसके बाद सोमवार को ही दूसरा सेट भी दाखिल किया।
सभा को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र कुमार यादव ने कहा कि शिक्षकों को मतदान से पहले यह तय करना होगा कि उनका वास्तविक हितैषी कौन है। यदि शिक्षक इसकी परख नहीं कर पाए तो आने वाले समय में शिक्षकों और संगठनों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों से जुड़े प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में आने से शिक्षकों के मत की खरीद-फरोख्त का खेल शुरू हो सकता है।
उन्होंने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि “न पार्टी, न सेवानिवृत्त, आपका शिक्षक विधायक सेवारत” के संकल्प के साथ अपने बीच के संघर्षरत, ईमानदार और सेवारत शिक्षक प्रत्याशी पर विश्वास करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हक, अधिकार, मान-सम्मान और सेवा सुरक्षा के लिए संघर्ष को मजबूत करने की जरूरत है।
नामांकन के एक सेट के लिए प्रस्तावक के रूप में राजकेशर यादव, डॉ. चंद्रसेन, कमलनयन, हौशिला प्रसाद पाल, रामनारायण बिंद, रामपाल, इंद्रेश कुमार, अजीत चौरसिया, डॉ. छोटे लाल यादव और विजय प्रकाश गौतम शामिल रहे।
नामांकन जुलूस में वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आठों जिलों जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। इनमें डॉ. सुनील कांत तिवारी, मौलाना शौकत अली, मोहम्मद जावेद रजी, डॉ. कमला प्रसाद यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, रामसूरत वर्मा, मोहम्मद रजा खान, रितेश कुमार, राकेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, डॉ. जीएन सिंह शाक्य, प्रेम कुमार यादव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, विवेक सिंह, अजय कुमार, नन्हे लाल सरोज, चंद्रशेखर यादव, हीरालाल, जितेंद्र नाथ यादव, डॉ. साहब लाल यादव, नागेंद्र कुमार, प्रकाश चंद यादव, संजीव कुमार सिंह, विकास कुमार यादव, योगेंद्र त्रिपाठी, डॉ. विद्यानिवास मिश्र, वीरेश कुमार, सर्वेश कुमार, अरुण कुमार यादव, शिव शंकर पाल, अनिल कुमार यादव, जितेंद्र कुमार वर्मा, बृजेश कुमार मौर्य, अर्जुन यादव, प्रदीप कुमार, कुंदन जायसवाल, शैलेंद्र कुमार और नरेंद्र सरोज आदि शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें