दीपक श्रीवास्तव
मानीकला रामलीला समिति ने भाजपा नेता कृष्ण कुमार जायसवाल को किया सम्मानित
राम के चरित्र से मिलती है
त्याग और समर्पण की प्रेरणा - इंजी कृष्ण कुमार जायसवाल
जौनपुर। मानीकला के पक्का पोखरा पर परम्परागत विजय दशमी मेले के मुख्य अतिथि इंजी कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान के चरित्र से हमें त्याग और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही राम राज्य की कल्पना की जा सकती है।
मानीकला में विशाल पोखरे के एक तरफ ऊंचाई पर जहां भगवान राम माता सीता ,लक्ष्मण एवं वीर हनुमान जी के साथ विराजते हैं तो पोखरे के दूसरे तरफ रावण का विशाल पुतला स्थापित रहता है l पोखरे पर ही विशाल क्षेत्र पर तरह-तरह की दुकाने सजती हैं l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता इंजी. कृष्ण कुमार जायसवाल "मुन्नू"
द्वारा भगवान राम, लक्ष्मण , सीता एवं हनुमान जी को माल्यार्पण कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर रामलीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा श्री मुन्नू का जोरदार स्वागत किया गया l स्वागत करने वालों में अध्यक्ष राम किसुन सोनकर ,उपाध्यक्ष संतोष सेठ, कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया ,सुनील साहू, आदेश कश्यप, अशोक बेंनवंशी ,ज्ञान प्रकाश साहू, रमेश जायसवाल, शिवम जायसवाल, संदीप बिन्द ,फागुलाल चौरसिया, आनंद गुप्ता एवं संरक्षक राजेश अग्रहरि प्रमुख रहे l अंत मे मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने समिति के अध्यक्ष राम किसुन सोनकर का माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें