दीपक श्रीवास्तव
टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने पर जोर
90 मरीजों को वितरित किया गया पोषाहार
जौनपुर, 31 अक्टूबर । प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की ओर से शनिवार को गौरीशंकर मंदिर, सिंगरामऊ स्थित संस्था के मुख्यालय परिसर में पोषाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह और सहयोगियों ने 90 टीबी मरीजों को पोषाहार वितरित किया।
कार्यक्रम में एसटीएस तरुण कुमार ने मरीजों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरकार की ओर से टीबी मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और योजनाओं के बारे में भी बताया। साथ ही सभी उपस्थित मरीजों के मोबाइल में टीबी मुक्त भारत ऐप डाउनलोड कराया गया। अभियान से जुड़ने के इच्छुक लोगों का वालंटियर के रूप में पंजीकरण भी कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन कुमार अनुज सिंह ने किया। इस अवसर पर लालमणि मिश्रा, तौकीर अहमद, उषा यादव, किरण यादव, किरण सरोज, सद्दाम हुसैन और सूरज गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें