बी.आर.पी. इण्टर कॉलेज में जनपदीय गतका प्रतियोगिता का सम्पन्न

दीपक श्रीवास्तव 
बी.आर.पी. इण्टर कॉलेज में जनपदीय गतका प्रतियोगिता का  सम्पन्न
जौनपुर, बी.आर.पी. इण्टर कॉलेज, जौनपुर में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय गतका प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनोरमा मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रहीं। कार्यक्रम मेंभाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव एवं तलवारबाजी के प्रतिष्ठित कोच लालजी निषाद भी उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने गतका की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय दिया।मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव द्वारा प्रतियोगिता केविजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानितकिया गया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्री प्रकाश यादव ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन मेंजिला सचिव खेलकूद सुजीत सिंह, विद्यालय के व्यायाम शिक्षक श्री रविंद्र यादव, गतका कोच श्री रौनक निषाद सहित अन्य खेल शिक्षकों एवं सहयोगी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ