कंपोजिट विद्यालय रन्नो में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों ने बनाई रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

दीपक श्रीवास्तव 
कंपोजिट विद्यालय रन्नो में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों ने बनाई रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर कंपोजिट विद्यालय रन्नो में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंगलवार को प्रधानाध्यापक श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक क्राफ्ट एवं रंगोली बनाई तथा पोस्टर प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए, जिससे पूरा विद्यालय देशभक्ति के रंग में रंग गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया।
प्रधानाध्यापक श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक भारतीय को अपने घर पर तिरंगा लाने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गर्व के साथ इसे फहराने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि देश के सामूहिक गौरव, एकता और राष्ट्रीय भावना का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक केके सिंह, ओपी यादव, अलमदार, समस्त रसोइयां एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ