दीपक श्रीवास्तव
समर्पण सेवा संस्थान ने सदर अस्पताल में वितरित किया पोषण आहार एवं आवश्यक सामग्री
जौनपुर। समर्पण सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार को सदर अस्पताल में सेवा एवं राहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती कुपोषित बच्चों, अग्निदग्ध मरीजों, महिला वार्ड एवं जनरल वार्ड के मरीजों को फल, पोषण आहार एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव एवं संस्थापक प्रबंधक डॉ. मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें फल एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक सेवा, सहयोग और संवेदना पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समर्पण सेवा संस्थान भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, राहत एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।
सेवा एवं राहत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री मनीष श्रीवास्तव ने कहा, “सेवा वही है, जो किसी जरूरतमंद के चेहरे पर राहत और मुस्कान ला सके। हमें ऐसे सेवा कार्य निरंतर करते रहना चाहिए और समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहना चाहिए।”
कार्यक्रम में सचिव श्री आशीष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्रीमती सोनी जायसवाल, सेवा एवं राहत प्रकोष्ठ की सचिव श्रीमती देवेंद्र कौर, अध्यक्ष मीडिया एवं प्रचार प्रसार प्रकोष्ठ इंजीनियर आदर्श तिवारी, सदस्यता एवं विस्तार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल, शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती यामिनी सिंह, खेल विभाग की सचिव श्रीमती पूजा श्रीवास्तव तथा पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद असगर सहित सक्रिय सदस्य अमिता श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश सिंह, राजीव सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समर्पण सेवा संस्थान ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि संस्था का प्रयास आगे भी जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना और समाज में सेवा एवं मानवता की
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें