दीपक श्रीवास्तव
मंदिरों से मूर्तियां और घंटे चुराने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार
अष्टधातु की राम-सीता-लक्ष्मण की मूर्तियां समेत 21 घंटे बरामद, वारदात में प्रयुक्त वाहन भी मिला
जौनपुर, 2 सितंबर। यूपी के जौनपुर पुलिस ने मंदिरों से मूर्तियां और घंटे चोरी करने वाले गिरोह का बुधवार को खुलासा करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई अष्टधातु की राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां, 21 मंदिर के घंटे और चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किया है।
सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बुधवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित एक संगठित गिरोह के रूप में अलग-अलग मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह का मुख्य सरगना राजन तिवारी बताया गया है। पुलिस ने चोरी का सामान बेचने और खरीदने वालों को भी गिरफ्तार किया है।
सीओ सिटी के अनुसार, 11 अगस्त को पवारा थाना क्षेत्र स्थित अदेश्वर महादेव मंदिर से अष्टधातु की राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी हुई थीं। इसके बाद लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक मंदिर से घंटे चोरी किए गए। मीरगंज थाना क्षेत्र में भी दो से तीन मंदिरों से घंटे चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं।
घटनाओं के खुलासे के लिए पवारा, मीरगंज और लाइन बाजार थाना पुलिस के साथ सर्विलांस टीम को लगाया गया था। मंगलवार देर रात पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर रामपुर थाना क्षेत्र के कुंभापुर से पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपितों के पास से 21 घंटे, चोरी की मूर्तियां और वारदात में इस्तेमाल चार पहिया वाहन बरामद हुआ है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त के संबंध में आगे जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपित युवक इस प्रकार है। गिरफ्तार अभियुक्त में 1. शिवप्रकाश तिवारी उर्फ राजन पुत्र त्रिलोकीनाथ तिवारी निवासी कुम्भापुर थाना रामपुर, जौनपुर।
2. ब्रह्मदेव तिवारी उर्फ ओम तिवारी पुत्र त्रिलोकीनाथ तिवारी निवासी कुम्भापुर थाना रामपुर, जौनपुर।3. रोहित गुप्ता पुत्र राकेश कुमार गुप्ता निवासी जमालापुर थानान रामपुर, जौनपुर। 4. रामबाबू जायसवाल पुत्र स्व0 जीतलाल जायसवाल निवासी रामपुर थाना रामपुर, जौनपुर।5. रोहित गुप्ता पुत्र अवधनारायण गुप्ता निवासी गोपालापुर, थाना रामपुर, जौनपुर।आदि शामिल हैं म
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें