दीपक श्रीवास्तव
पटाखा फैक्ट्री हादसे में अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्यवाही और सरकारी मदद से पीड़ित परिवारों को मिला संबल, मृतकों के परिजनों ने जताई संतुष्टि
कौशाम्बी। महमूदपुर मनौरी गांव में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की दर्दनाक घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई और सरकार की सहायता से मृतकों के परिजनों ने संतुष्टि जाहिर की है। मामले में अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई किए जाने को परिजनों ने महत्वपूर्ण कदम बताया। परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर यह संदेश दिया गया कि किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को दी गई आर्थिक सहायता से भी परिजनों को काफी संबल मिला है।मृतकों के परिवारजनों ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई और शासन की सहायता पर संतोष जताते हुए उम्मीद जाहिर की कि मामले में दोषियों के खिलाफ आगे भी निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें