शिक्षक होता है समाज का निर्माता : शशांक सिंह

दीपक श्रीवास्तव 
शिक्षक होता है समाज का निर्माता : शशांक सिंह
जौनपुर लायंस क्लब जौनपुर ‘क्षितिज’ द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया
 शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को लायंस क्लब जौनपुर  ‘क्षितिज’ द्वारा  कंपोजिट विद्यालय हैदरपुर करंजाकला में एक गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि  शशांक सिंह 'रानू' व विशिष्ट अतिथि राधे कृष्ण ओझा प्रधानाध्यापक व लायन अजीत सोनकर कार्यक्रम अध्यक्ष लायन कौशल त्रिपाठी रहे। समारोह का उद्देश्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर लायंस क्लब ‘क्षितिज’ के पदाधिकारियों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधे कृष्ण ओझा समेत  अन्य शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में कामिनी सिंह, मंजू सिंह, रेखा यादव, संध्या गुप्ता, आशुतोष गौर एवं रामानंद यादव शामिल रहे।
समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि शशांक सिंह 'रानू' ने डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी के जन्मदिवस के दिन शिक्षक दिवस क्यो मनाया जाता व उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला  कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब ‘क्षितिज’ के सचिव  लायन हाफिज शाह ,लायन लायन डॉ.चंदन गुप्ता, सोनू कादरी, अन्य सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने हेतु विभिन्न सहयोगात्मक पहलों की घोषणा भी की।
समारोह का संचालन MJF अतुल सिंह (पूर्व अध्यक्ष) ने किया  सचिव  लायन हफीज शाह ने सभी आये हुए अथितियों का आभार  व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ