दीपक श्रीवास्तव
छात्रों को शुद्ध और स्वच्छ नाश्ता उपलब्ध कराना कैंटीन का मुख्य उद्देश्य - शरद जायसवाल
जौनपुर डॉ. अख्तर हसन रिजवी शिया डिग्री कॉलेज परिसर में 'ब्रेक-टाइम कैंटीन' का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ. अजीत सिंह, बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाकार आलोक गुप्ता, संतोष अग्रहरि एवं सभासद दीपक जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कैंटीन का उद्घाटन किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को अब परिसर में ही कम समय में स्वच्छ नाश्ता मिल सकेगा, जिससे उनके समय की बचत होगी और बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
कैंटीन संचालक शरद जायसवाल ने बताया कि कैंटीन में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। छात्रों को शुद्ध, ताजा और पौष्टिक ब्रेकफास्ट उचित दाम पर उपलब्ध कराना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय पाण्डेय ने किया। सभी आगंतुकों का स्वागत प्राचार्य डॉ. सादिक रिजवी ने किया, जबकि आभार मैनेजर आनंद सिंह एवं डॉ. सुरेन्द्र यादव ने व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें