दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद:जिलाधिकारी
जौनपुर, 03 सितंबर। मौसम विभाग के अत्यधिक बारिश के पूर्वानुमान और लगातार हो रही बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 03 सितंबर को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर के अनुसार, यह आदेश सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। 03 सितंबर को विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।
हालांकि, विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहेंगे और अपार, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्य संपन्न करेंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें