जौनपुर में लगातार बारिश से जलभराव, धान की फसल को मिली संजीवनी

दीपक श्रीवास्तव 
जौनपुर में लगातार बारिश से जलभराव, धान की फसल को मिली संजीवनी
जौनपुर, 1 सितंबर। यूपी के जौनपुर में सावन के अंतिम दिनों से शुरू हुआ बारिश का दौर भादो में भी जारी है। मानसून सक्रिय रहने के कारण सोमवार को जिले में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से जहां धान की फसल को संजीवनी मिली है, वहीं जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से शहरी और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई तेज बारिश के बाद नगर के कई प्रमुख मार्गों, गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया। कालीकुत्ती, मखदूमशाह अढ़न, ईशापुर, खासनपुर, ताइतला, रुहट्टा तथा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सिविल लाइंस पुलिस चौकी के सामने जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
इसी क्रम में बदलापुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से खेतों में हरियाली लौट आई है और धान की फसल को राहत मिली है। हालांकि, बदलापुर तहसील परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था की कमी के कारण पानी भर गया।
रुहट्टा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कई स्थानों पर नालियां कूड़े से पटी हैं और कुछ जगह नालियां ठीक से बनी भी नहीं हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार समय से कूड़ा उठान और नालियों की सफाई होने पर जलभराव की समस्या काफी कम हो सकती है। वही इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन की नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने कहा कि नालियों की साफ सफाई कराई गई है कहानी-कहानी सकरी नाली होने के कारण मालवा फंसने से नालियां जाम हो जाती हैं। जिन्हें अपनी बंद होते ही सफाई कर्मचारियों द्वारा तत्काल खोल दिया जाता है और पानी सुगमता से निकल जाता है। कुछ इलाके में सड़के नीचे हैोने के कारण सड़कों पर जल भराव होता है लेकिन उसे भी जल्द ही सफाई कर दिया जाता है जिससे आवागमन सुचार रूप से चलात रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ