दीपक श्रीवास्तव
दीपक श्रीवास्तव
संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र नाथ श्रीवास्तव का निधन संपादक मंडल ने जताया शोक
जौनपुर। संपादक मंडल उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई की ओर से रविवार को कैंप कार्यालय पर शोकसभा आयोजित की गई। इसमें शांति संसार के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र नाथ श्रीवास्तव (73) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
अध्यक्ष राकेशकांत पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में उपस्थित संपादकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि दुख की इस घड़ी में ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को इस अपार पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि रविंद्र नाथ श्रीवास्तव का निधन अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उनके निधन से जौनपुर के पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकसभा का संचालन महासचिव डॉ. नौशाद अली ने किया। इस दौरान संपादक मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
इसी क्रम में गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से भी शोकसभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र नाथ श्रीवास्तव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पत्रकारों ने कहा कि उनका निधन जौनपुर की पत्रकारिता के लिए बड़ी क्षति है। शोकसभा में बड़ी संख्या में पत्रकार और छायाकार मौजूद रहे।
इसके अलावा जिले के विभिन्न पत्रकार संगठनों ने भी अलग-अलग स्थानों पर शोकसभाएं आयोजित कर श्री श्रीवास्तव के निधन पर संवेदना व्यक्त की।
बताया गया कि रविंद्र नाथ श्रीवास्तव का गत दिवस हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार नगर स्थित रामघाट पर किया गया, जहां उनके एकमात्र पुत्र शिवम श्रीवास्तव ने मुखाग्नि दी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें