दीपक श्रीवास्तव
सद्भावना क्लब ने 165 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
31वें मेधावी छात्र सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
जौनपुर, 30 अगस्त। सद्भावना क्लब के तत्वावधान में रविवार को रज़ा डी.एम. (शिया) इंटर कॉलेज, मंडी नसीब खां में 31वां मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्या ने की। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 165 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद रिया और सुप्रिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का बुके भेंटकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
डॉ. अलमदार नज़र ने सद्भावना क्लब की स्थापना, उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ए.ए. जाफरी और सैयद नजमुल हसन ‘नजमी’ ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में क्लब के पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव, श्रावण साहू, नरसिंह अवतार जायसवाल, मधुसूदन बैंकर, आशीष साहू, मो. रज़ा खान, विनीत गुप्ता समेत क्लब के सदस्य, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन पूर्व अध्यक्ष हफीज शाह ने किया। सचिव हर्ष माहेश्वरी ने आभार जताया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें