दीपक श्रीवास्तव/इंद्र जीत सिंह मौर्य
अपाची सवार हौसला बुलंद नकाबपोश तीन बदमाशों ने सरे राह दूल्हे को गोली मारकर किया हत्या मचा दहशत
सोनी की डोली से पहले उठी दूल्हे की अर्थी दोनों परिवार में मचा कोहराम शादी की खुशियां मातम में बदली
जौनपुर यूपी के जौनपुर में खेतासराय थाना अंतर्गत बादशाही के पास शुक्रवार की देर रात 9 बजे अपाची सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे एक दूल्हे को सरेआम गोली मार दी। शाहगंज जौनपुर नेशनल हाईवे पर सरेआम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी दूल्हे को खेतासराय स्थित हबीब हॉस्पिटल ले गए । यहां उसकी स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों दूल्हे की मौत हो चुकी है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी राम लखन बिन्द ने अपने बेटे आजाद बिन्द की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहाअंतर्गत बीबीपुर गांव
निवासी गोरखनाथ बिन्द की पुत्री सोनी के साथ तय किया था।
पिछले एक सप्ताह से वैवाहिक कार्यक्रम के सभी तैयारियां पूरी होने के बाद आज निर्धारित समय के अनुसार बारात खेतासराय के लिए निकली।
पुलिस का कहना है कि दूल्हे की गाड़ी अपने घर से जैसे ही वैवाहिक रस्म पूरी करने हेतु खेतासराय थाना क्षेत्र के लिए निकली। शाहगंज जौनपुर नेशनल हाईवे पर पहले से इंतजार कर रहे अपाची बाइक सवार नकाबपोश तीन कुख्यात अपराधियों ने दूल्हे की गाड़ी को रुकवा कर ताबड़तोड़ तीन फायर किया। एक गोली दूल्हे के पेट में लगी, दूसरी गोली उसके मुंह में लगी।
अचानक हुए इस घटनाक्रम से पूरे इलाके में जबरदस्त दहशत फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजय पांडेय, खुटहन थाना प्रभारी रामाश्रय राय व शाहगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है ।
दूल्हे को गंभीर हालत में खेतासराय के हबीब हॉस्पिटल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुश श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
घटना के बाद से लड़की वाले पक्ष के लोग भी खासे परेशान हो गए। घर पर बज रहा डीजे साउंड बंद हो गया। दुल्हन के रूप में सजी बिटिया सोनी के सभी अरमान अधूरे रह गए । विवाह की पूरी रस्म वहीं रुक गई है।वही इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने दूरभाष पर बात करते हुए बताया कि घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।जल्द ही घटना क्रम का खुलासा किया जाएगा।
दूल्हे के पिता रामलखन बिंद ने बताया कि हमारे लड़के की बारात जा रही थी। उसको गोली मार दी। कौन गोली मारा है इसकी जानकारी नहीं है।3 साल पहले हमको और मेरे लड़के को जपतापुर के भोले राजभर ,अशोक यादव करीब 30 लोगों की संख्या में मुझे और लड़के को मारकर हाथ पैर तोड़ दिए थे। इससे पहले हमने केश भी किया था।चार्जशीट नहीं मिला जब हम ठीक हुए उसके बाद मिला लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है।लड़के लड़के में पहले झगड़ा हुआ था इसको लेकर हमको मारे थे।बारात के सबसे पीछे मै गाड़ी में था।मुझे फोन आया कि दूल्हे को गोली लग गई है।और अस्पताल में भर्ती है।जब मैं पहुंचा तो आजाद को गोली लगी थी। वहां पर डाक्टरों ने मृत्यु बता दी फिर उसको लेकर हम लोग यहां आए।दूल्हे की गाड़ी में टोटल 6 लोग थे। सरे राह दूल्हे की हत्या पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है।ऐसा लगता है बदमाशों के अंदर पुलिस का कोई भय नहीं है। अन्यथा इस तरह की घटना नहीं होती।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें