दीपक श्रीवास्तव
भाजपा ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर कायस्थ समाज का सम्मान बढ़ाया :सौरभ श्रीवास्तव
कायस्थ महासभा 7235 पश्चिमी बंगाल की बैठक सम्पन्न
हावड़ा/कोलकाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 पश्चिम बंगाल के एक बैठक नोवाटल होटल में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि संजय मयुख विधान परिषद सदस्य बिहार रहे।
अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने किया संचालन प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी बंगाल विनय चन्द लाल कर्ण ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सांसद वाराणसी के लोकसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा है बंगाल से कायस्थ महासभा 7235 संगठन आज पूरे देश में विस्तार कर रहा हैं।
आज बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहा है कायस्थ समाज ने हमेशा राष्ट्रहित में मतदान किया है और करता रहेगा ।
कायस्थ समाज का सम्मान भाजपा ने हमेशा किया है जिसका परिणाम आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी कर रहे है जो कायस्थ समाज के लिए गर्व की बात है और मैं स्वय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी का विधायक हूं और देशभर में कायस्थ समाज के जनप्रतिनिधि सबसे ज्यादा भाजपा से ही है।
आजादी आंदोलन से लेकर आज तक कायस्थ समाज राष्ट्रहित में कार्य कर रहा हैं।
विधान परिषद सदस्य बिहार चित्रांश संजय मयुख ने कहा है बंगाल बिहार में सबसे ज्यादा कायस्थ समाज के लोग रहते है जो दिशा और दशा बदलने में देशहित में कार्य करते रहते है कायस्थ महासभा 7235 भारत ने कम समय में देश में एक पहचान स्थापित किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज बंगाल की धरती पर सौरभ श्रीवास्तव जी संजय मयुख जी का आगमन सौभाग्य की बात है।
इस अवसर पर बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता चित्रांश मनोज दत्ता जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी बंगाल विनय चन्द लाल कर्ण ने अजय कुमार दास को प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ पश्चिम बंगाल एवं सौरभ अनूज जी को प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिम बंगाल मनोनीत करते हुए कहा है इन लोगों के जुड़ने से कायस्थ महासभा 7235 पश्चिमी बंगाल में मजबूत होगा और जल्दी ही पश्चिम बंगाल प्रदेश कार्यसमिति गठन कर दिया जाएगा।
बैठक में चित्रांश कैप्टन तरुण सिन्हा, विजय बोस, राजीव श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, नरेश घोष,अमन दत्ता, राजेश श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, रामचंद्र सिन्हा, विजय वर्मा , श्रीमती लीना कुमारी कर्ण आदि लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें