जौनपुर की बेटी श्रेया श्रीवास्तव बनीं बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर (क्लाउड इंजीनियर)

दीपक श्रीवास्तव 
जौनपुर की बेटी श्रेया श्रीवास्तव बनीं बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर (क्लाउड इंजीनियर)
जौनपुर। जनपद की होनहार बेटी श्रेया श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में मैनेजर (क्लाउड इंजीनियर) के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 2 अप्रैल 2026 को मुंबई (महाराष्ट्र) में अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया।
नईगंज निवासी श्रेया श्रीवास्तव, श्री अवनींद्र कुमार श्रीवास्तव और माता सुरभि श्रीवास्तव की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। खासकर उनकी दादी श्रीमती मधुर लता श्रीवास्तव, भाई आर्य मंगलम और बहन अंशिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
श्रेया की इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में भी हर्ष का वातावरण है। लोगों ने इसे बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया और कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, जिला महासचिव नवनीत श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव और युवा अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारियों ने श्रेया श्रीवास्तव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्रेया की इस सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ