दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर आगमन पर रविकांत श्रीवास्तव का भव्य स्वागत, कायस्थ महासभा 7235 ने किया अभिनंदन
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 महाराष्ट्र के प्रदेश संगठन सचिव रविकांत श्रीवास्तव के जौनपुर आगमन पर कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
स्वागत से अभिभूत रविकांत श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव (एडवोकेट, हाईकोर्ट मुंबई) के नेतृत्व में कायस्थ महासभा देशभर में संगठन को मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ (एडवोकेट) ने देशभर के कायस्थ समाज को एक सूत्र में पिरोने का महत्वपूर्ण कार्य किया है और संगठन को सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय वर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ‘सोनू’, राष्ट्रीय सचिव विनय श्रीवास्तव, कायस्थ पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव प्रोफेसर अंजनी श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अमर श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता गौरव श्रीवास्तव, युवा नेता (भाजपा) सुलभ श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, रिंकू श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।इन दिनों रविकांत श्रीवास्तव जौनपुर दौरे पर हैं और इस दौरान वे कायस्थ महासभा के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में भी भाग लेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें