वरिष्ठ पत्रकार रियाजुल हक ‘पद्म श्री ग्लोबल एक्सीलेंट अवार्ड’ से सम्मानित लोगों में खुशी की लहर

 दीपक श्रीवास्तव 
वरिष्ठ पत्रकार रियाजुल हक ‘पद्म श्री ग्लोबल एक्सीलेंट अवार्ड’ से सम्मानित लोगों में खुशी की लहर
जौनपुर/प्रयागराज। जनपद जौनपुर के लिए गर्व की बात है कि वरिष्ठ पत्रकार रियाजुल हक को प्रयागराज के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित भव्य समारोह में ‘पद्म श्री ग्लोबल एक्सीलेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जीवरन फाउंडेशन द्वारा पत्रकारिता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
रियाजुल हक पिछले करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी निष्पक्ष व जनहितकारी लेखनी के लिए विशेष पहचान रखते हैं। वर्तमान में वह ‘भारत प्रेस क्लब’ के जिला अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं, जहां वे पत्रकारों के हितों को मजबूती से उठा रहे हैं।
पत्रकारिता के साथ-साथ उनका सामाजिक सरोकार भी काफी मजबूत रहा है। उन्होंने ‘लावारिस शव इंतजामिया कमेटी’ का गठन कर लावारिस शवों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की सराहनीय पहल की, जो समाज में एक मिसाल बन चुकी है। इसके अलावा ‘अशियम जन कल्याण फाउंडेशन’ के माध्यम से उन्होंने कोविड लॉकडाउन से लेकर अब तक शिक्षा, जन-जागरूकता और बच्चों के टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर योगदान दिया है।
रियाजुल हक मर्सी क्लब, जिला अपराध निरोधक कमेटी, मदर टेरेसा फाउंडेशन और सिविल डिफेंस जैसी संस्थाओं से जुड़कर भी समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही जौनपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ