विश्व शांति के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय सद्भावना यात्रा नेपाल रवाना

दीपक श्रीवास्तव 
विश्व शांति के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय सद्भावना यात्रा नेपाल रवाना
जौनपुर,07 अप्रैल । लायन्स क्लब जौनपुर मेन के तत्वावधान में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सद्भावना यात्रा मंगलवार कोतवाली चौराहा से नेपाल (काठमांडू व पोखरा) के लिए रवाना हुई। यात्रा को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति का संदेश देना, सामुदायिक भाईचारे को बढ़ावा देना तथा भारत-नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करना है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देना इसका प्रमुख लक्ष्य है।
संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता के नेतृत्व में 17 सदस्यीय दल इस यात्रा पर रवाना हुआ। दल में चार्टर सचिव अरुण त्रिपाठी, मनोज चतुर्वेदी, संजय श्रीवास्तव, डॉ. अमित पाण्डेय, अश्वनी बैंकर, संदीप गुप्ता, संतोष त्रिपाठी, लियो क्लब अध्यक्ष इशविन गुप्ता, पूजा त्रिपाठी, जूली गुप्ता, मधु चतुर्वेदी, हेमा श्रीवास्तव, सोना बैंकर, संगीता गुप्ता, अर्चना त्रिपाठी और अभिषेक बैंकर सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
यात्रा के दौरान “गुडविल एंड पीस वॉल” बैनर पर विभिन्न स्थानों पर लोगों से शांति और सद्भाव के संदेश लिखवाकर हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे।
संस्थाध्यक्ष राजेश राज गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ को बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। वहीं डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि यह पहल भारत और नेपाल के लायन्स क्लबों के बीच मैत्री, सेवा और भाईचारे को सुदृढ़ करेगी।
इस अवसर पर सोमेश्वर केसरवानी, सचिव योगेश साहू, रंजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने सद्भावना बैनर पर संदेश लिखकर यात्रियों को शुभकामनाएं  दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ