जौनपुर में भीषण गर्मी, न्यायालयों का समय बदला

दीपक श्रीवास्तव 
जौनपुर में भीषण गर्मी, न्यायालयों का समय बदला
जिलाधिकारी ने 1 मई से 30 जून तक नई व्यवस्था लागू की
जौनपुर जनपद में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के मद्देनजर न्यायालयों के कार्य समय में परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनहित में यह निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था आगामी 1 मई से प्रभावी होकर 30 जून तक लागू रहेगी।
शासनादेश के प्रावधानों के अंतर्गत, जिलाधिकारी के अधीन आने वाले सभी माल (राजस्व) और फौजदारी न्यायालय अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्य करेंगे। इन न्यायालयों में पूर्वाह्न 11 बजे से 11:30 बजे तक आधे घंटे का भोजनावकाश निर्धारित किया गया है।
न्यायालयों से संबंधित कार्यालयों, जैसे अभिलेखागार, के लिए कार्य समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ