लावारिस शव को दफन कर इंतजामिया कमेटी ने पेश की मानवता की मिसाल

दीपक श्रीवास्तव 
लावारिस शव को दफन कर इंतजामिया कमेटी ने पेश की मानवता की मिसाल
जौनपुर। समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए इंतजामिया कमेटी के सदस्यों ने एक बार फिर लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर मानवता का परिचय दिया। जफराबाद थाना क्षेत्र से मिले एक अज्ञात शव को कमेटी ने पूरे इस्लामिक रीति-रिवाज से दफन कराया।
पुलिस के अनुसार, जफराबाद थाना अंतर्गत जगदीशपुर में एक व्यक्ति बीमार अवस्था में मिला था, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने इंतजामिया कमेटी को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही कमेटी के सदस्य सक्रिय हो गए और शव को हजरत हम्जा चिश्ती रहमतुल्ला अलेह स्थित कब्रिस्तान में दफन करवाया। इस दौरान शव को गुस्ल कराया गया और हाफिज अजहर रशीदाबादी द्वारा नमाज-ए-जनाजा अदा कराई गई, जिसके बाद विधिवत दफन किया गया।
कमेटी के अध्यक्ष रियाजुल हक ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से अब तक डेढ़ सौ से अधिक लावारिस शवों का दफन कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह कार्य लोगों के सहयोग से लगातार जारी है और आगे भी जरूरतमंदों की सेवा इसी तरह की जाती रहेगी।
इस मौके पर कांस्टेबल संदीप सिंह, मुख्तार राम, अकरम मंसूरी, कन्हैया कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ