ज्योतिबा फुले सत्यशोधक समाज के संस्थापक और महिला शिक्षा के प्रणेता थे: राकेश मौर्य

दीपक श्रीवास्तव 
ज्योतिबा फुले सत्यशोधक समाज के संस्थापक और महिला शिक्षा के प्रणेता थे: राकेश मौर्य 
जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन दर्शन पर चर्चा की गई और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करते हुए जाति-आधारित भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने उन्हें एक महान भारतीय विचारक, समाज सुधारक और लेखक बताया।
मौर्य ने आगे कहा कि ज्योतिबा फुले सत्यशोधक समाज के संस्थापक और महिला शिक्षा के प्रणेता थे। उनके असाधारण सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें 'महात्मा' की उपाधि दी गई थी।
विचार गोष्ठी को पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, डॉ जितेंद्र यादव, प्रभानंद यादव, भूपेश पाण्डेय, मालती निषाद, लाल मोहम्मद राईनी, डॉ जंगबहादुर यादव, डॉ शबनम नाज़ सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों ने भी संबोधित किया और महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन पर कहा कि बूथवार इसकी गहन समीक्षा की जाएगी। उन्होंने आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सेक्टरवार कार्यक्रम बनाकर सफल आयोजन करने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों को निर्देश भी दिए।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ