कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया गया सम्मानित

Deepak srivastava 
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया गया सम्मानित 


2026 में भी भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर के जिला अध्यक्ष  मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट के मियापुर आवास जौनपुर के सभी कायस्थ संगठनों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई बैठक में पहुंचे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष/प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुंबई का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।
स्वागत अभिनंदन से अभिभूत कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में देशभर में संगठन मजबूती से कार्य कर रहा हैं जो देश में एक पहचान बन गई हैं और सभी प्रदेश अध्यक्ष गण भी मजबूती से कार्य कर रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश दिनेश चन्द श्रीवास्तव की टीम भी उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत करने में योगदान दे रहा है हम सभी को इसी तरह एकजूटता बनाए रखना है 
 श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संयोजक  सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट ने कहा कि इस बार भी श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी उन्होंने ने कहा कि जिले के सभी कायस्थ संगठनों एवं अन्य सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाया जाएगा और उपस्थित सभी जिला अध्यक्ष से कहा कि आप सभी लोग अन्य कायस्थ संगठनों के जिला अध्यक्ष से बात कर एक साथ आने का प्रयास करें।
बैठक में सर्व सम्मत से निर्णय हुआ कि जिले में किसी भी संगठन का बैठक बुलाने का अधिकार केवल जिलाध्यक्ष को है जिलाध्यक्ष ही बैठक बुला सकते है और देश प्रदेश जिले के पदाधिकारियों को आमंत्रित करेंगे। और सभी जिला अध्यक्ष एक माह में अपने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन का पुनर्गठन विस्तार करेंगे और सक्रिय लोगो को जिम्मेदारी सौंपेंगे और अपने अपने संगठन की बैठक कर संगठन मजबूत करेंगे ताकि शोभायात्रा में एतिहासिक संख्या में भगवान चित्रगुप्त जी के भक्त गण आए।
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  चंद्रमोहन श्रीवास्तव एवं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने कहा कि जल्दी ही जौनपुर जिले के सभी कायस्थ संगठनों के जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर बैठक किया जाएगा।
उक्त अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल साहब , कायस्थ एकता मंच जौनपुर के जिला अध्यक्ष  दयाशंकर निगम जी, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा 7235 भारत गिरिजेश श्रीवास्तव जी, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय जौनपुर के जिला अध्यक्ष /कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री  अजय वर्मा अज्जू जी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर जिला अध्यक्ष  मनोज श्रीवास्तव जी एडवोकेट , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी  संतोष श्रीवास्तव सोनू जी,
राष्ट्रीय सचिव  विनय श्रीवास्तव एडवोकेट ( नगर पालिका) राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष  प्रमोद कुमार श्रीवास्तव पूर्व बैंक मैनेजर, राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ नेता  उमेश चन्द श्रीवास्तव फूफा, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के संगठन मंत्री  रूपेश श्रीवास्तव कवि,राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिला मंत्री  शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव,राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार ,राष्ट्रीय महासचिव कायस्थ महासभा 7235 भारत राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट भाजपा नेता, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला उपाध्यक्ष अम्बरीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिला संगठन मंत्री आर पी श्रीवास्तव,युवा नेता  रोहित श्रीवास्तव जी युवा नेता, युवा नेता संदीप श्रीवास्तव, युवा नेता गौरव श्रीवास्तव युवा नेता श्री मनीष श्रीवास्तव जी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ