उत्साह समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का हुआ सम्मान

दीपक श्रीवास्तव 
दीपक श्रीवास्तव 
उत्साह समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का हुआ सम्मान
जौनपुर। Mount Litera Zee School Jaunpur  अवॉर्ड्स एंड अकोलेड्स (उत्साह) समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें रिपोर्ट कार्ड भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में निदेशक डॉ. अरविंद सिंह, विख्यात सिंह, एम.डी. कार्तिकेय सिंह एवं प्राचार्या श्वेता मिश्रा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही Zee Learn के हेड ऑफिस से पधारी क्लस्टर स्कूल डायरेक्टर सुश्री किरण सिंह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के समर्पित योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने अभिभावकों को ज़ी लर्न पाठ्यक्रम की विशेषताओं एवं उसकी उपयोगिता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा, जिसमें अभिभावकों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ