सुरक्षित भविष्य के लिए, वन हेल्थ दृष्टिकोण अपनाना जरूरी"

दीपक श्रीवास्तव 
"सुरक्षित भविष्य के लिए, वन हेल्थ दृष्टिकोण अपनाना जरूरी" 

जौनपुर विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के प्रांगण में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने बताया की विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 में हुई थी और 1950 से प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल  विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में  स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है ।इस वर्ष की थीम  "स्वास्थ्य के लिए एकजुट हो विज्ञान के साथ खड़े रहे" together for health stand with science" के बारे में प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा विश्व स्वास्थ्य संगठन का वन हेल्थ एक एकीकृत एकजुट  दृष्टिकोण है एक स्वस्थ सुरक्षित और सस्टेनेबल भविष्य के लिए सभी का सहयोग और साइंस का सदुपयोग जरूरी है क्योंकि इस पृथ्वी पर सभी मनुष्यों  जानवरों  पौधों का और व्यापक पर्यावरण (पारिस्थितिक तंत्र सहित) का स्वास्थ्य घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है और एक दूसरे पर निर्भर है हम सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अस्पताल और दवाइयां पर ही निर्भर नहीं रह सकते डॉक्टर मुन्ना पांडे ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की साथ ही साथ अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने की सलाह दी क्लाइमेट  रिस्क पर भी प्रकाश डाला  कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं युवतियां, पुरुष सहित संस्था के सभी कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ