दीपक श्रीवास्तव
दिव्यांग को मिले गहने, जिलाधिकारी ने दिलाया न्याय
ऋण चुकाने के बाद भी वापस नहीं मिल रहे थे आभूषण
जौनपुर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की जनसुनवाई में एक दिव्यांग और वयोवृद्ध व्यक्ति मोहनलाल प्रजापति को न्याय मिला। उन्होंने शिकायत की थी कि ऋण चुकाने के बावजूद उनके गहने वापस नहीं किए जा रहे हैं, जिससे वह अत्यंत परेशान थे। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ने दोनों पक्षों को बुलाया। मामले की सुनवाई के बाद आपसी सहमति से प्रकरण का निस्तारण किया गया। इस दौरान पीड़ित मोहनलाल प्रजापति को उनके गहने वापस दिलाए गए।
गहने वापस मिलने पर पीड़ित मोहनलाल प्रजापति ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें और प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने यह भी दोहराया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें