श्री काशी विश्वनाथ धाम के मंदिर चौक में स्थापित हुई विक्रमादित्य वैदिक घड़ी,लगभग दस फीट की

दीपक श्रीवास्तव 
श्री काशी विश्वनाथ धाम के मंदिर चौक में स्थापित हुई विक्रमादित्य वैदिक घड़ी,लगभग दस फीट की
वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ धाम के मंदिर चौक में स्थापित हुई विक्रमादित्य वैदिक घड़ी,लगभग दस फीट की आयताकार घड़ी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भेंट किया है। 
उज्जैन (महाकाल नगरी) में स्थापित विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी को श्री काशी विश्वनाथ दरबार में स्थापित करने में डॉ मोहन यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  यह विशिष्ट घड़ी सूर्योदय से अगले दिन के सूर्योदय तक की गणना करती है, जिसमें 30 मुहूर्त होते हैं। यह प्रचलित समय के साथ-साथ पंचांग, शुभ मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र और मौसम भी बताती है। यह पहल महाराजा विक्रमादित्य के समय की भारतीय कालगणना पद्धति को पुनर्स्थापित करने के लिए की गई है, जिसे महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, उज्जैन द्वारा विकसित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ