राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना को दी श्रद्धांजलि


दीपक श्रीवास्तव 
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना को दी श्रद्धांजलि
 जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व.अरुण कुमार सिंह मुन्ना जी के निधन पर राज्यसभा कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी रविवार को रामनगर कोट गांव पहुंच कर कांग्रेस पार्टी के दिवंगत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की एवं सबको ढांढस बंधाया। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्व.अरुण कुमार सिंह मुन्ना जी छात्र जीवन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्पष्टवादी व्यक्तित्व के धनी थे, वे विश्वविद्यालय में इतने अधिक लोकप्रिय थे जिसके परिणामस्वरूप इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उन्हें छात्र संघ का नेता चुना गया। प्रमोद तिवारी ने आगे कहा कि स्व.मुन्ना सिंह जी मंत्री पद पर रहते हुए समाज के हर व्यक्ति का बिना भेदभाव से कार्य किया, वे आजीवन कांग्रेस पार्टी के संगठन और मजबूती के लिए समर्पित रहे। उनके जीवन की के हर एक कार्य आगामी समय में कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा। शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस पार्टी के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्र, जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष आरिफ खान, घनिश्याम मिश्रा, शेर बहादुर सिंह देवराज पांडेय, इरशाद खान , इकबाल हुसैन, यशस्वी सिंह श्रीजन, राम लावट यादव राजकुमार गुप्ता, राकेश मिश्रा, रेखा सिंह कामरान सहित अन्य लोगो ने स्व. मुन्ना सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ