दीपक श्रीवास्तव
ट्रक की साइड टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के शीतलगंज इलाके में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक की साइड से हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक विंध्याचल धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शीतलगंज के पास तेज रफ्तार ट्रक की साइड से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक चला रहे दीपक जायसवाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पीछे बैठे मुकेश (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल मुकेश को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मुकेश चौरी चौरा का निवासी है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें