मोतियाबिंद का ऑपरेशन किसी भी मौसम में करवा सकते हैं मरीज: डॉ संदीप

दीपक श्रीवास्तव 
मोतियाबिंद का ऑपरेशन किसी भी मौसम में करवा सकते हैं मरीज: डॉ संदीप 
मोतियाबिंद आपरेशन से लौटी रौशनी, मरीज़ो के चेहरे पर खुशी 

  जौनपुर लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा जो मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए रोगियों को आपरेशन के लिए वाराणसी भेजे गए थे। जिनका आर. जे. शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी की नेत्र विशेषज्ञ चिकत्सीय टीम द्वारा उन मरीजों का आधुनिक तकनीक से मोतियाबिंद ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया। उन्हें दवाइयां एवं चश्मे प्रदान किए गए एवं चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया।
 बृहस्पतिवार को शिविर स्थल लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर कुत्तुपुर तिराहा पर मरीजों के सफल मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों को डिस्चार्ज करने के समय डॉ संदीप मौर्य ने कहा कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन किसी भी मौसम में बिना किसी डर के चिकित्सक के सलाह के बाद करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन सर्दी के मौसम में ठीक रहता है, लेकिन मेडिकल साइंस की निरंतर तरक्की से कभी भी किसी भी मौसम में सर्जरी करवाई जा सकती है और कोई एलर्जी भी नहीं होती है। डाॅ. ने बताया कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन होने के बाद मरीज अपने रोजमर्रा के कार्य चिकित्सकीय सलाह लेकर करें। वहीं, सावधानियां : जैसे आंखों को धूल-मिट्‌टी से बचाना, सीधा पानी आंखों पर नहीं मारना, धुंए से आंखों को बचाना, आंखों को रगड़ने से बचाना व दिए गए काला चश्मा को जरूर पहनना आवश्यक है। 
  संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने बताया कि हर माह के दूसरे मंगलवार को स्थान लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर कुत्तुपुर तिराहा पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगता है, तथा आपरेशन आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी में होता है। अगला नेत्र जाँच शिविर 12 मई को समय प्रातः 10 से 2 बजे तक आयोजित होगा। इसलिए ज़रुरतमंद इस शिविर का लाभ अवश्य उठाये। सब कुछ निःशुल्क है। मोतिबिंद का ऑपरेशन नेत्र रोगियों को जल्द करवा लेना चाहिए। 
  इस अवसर पर डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सचिव योगेश साहू, डॉ चन्द्रकला मौर्य, डॉ हस्सान महमूद, राजीव श्रीवास्तव, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ