दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर। सरस्वती वारियर्स, जौनपुर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शनिवार को श्री राजेश गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जिला मंत्री बनाए जाने पर उनके आवास पहुंचकर बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्री गुप्ता के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।
कार्यक्रम में सहकार भारती, जौनपुर के संरक्षक संतोष गुप्ता, जिलाध्यक्ष कुँवर प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के जिला महासचिव एवं सहकार भारती के जिला मंत्री नवनीत श्रीवास्तव, नलनीश श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव, अमर चंद्र, प्रमोद सिंह, मनोज गुप्ता, राजेश सेठ, रजनीश सिंह, विनय शुक्ला, वेद प्रकाश सिंह, बृजेश सोनकर, हिमांशु श्रीवास्तव (एडवोकेट), सुरेन्द्र सिंह, कमलेश मिश्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नवनीत श्रीवास्तव ने किया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें