जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कारण बताओं नोटिस

दीपक श्रीवास्तव 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कारण बताओं नोटिस 
आदेश के बावजूद मृतक का वेतन साबित करने के लिए वेतन लिपिक को न भेजने पर कोर्ट सख्त 


जौनपुर,11 अप्रैल । यूपी के जौनपुर में सड़क दुर्घटना के मामले में मृतक के वेतन को साबित करने के लिए वेतन लिपिक के हाजिर न होने पर ट्रिब्यूनल जज मनोज कुमार अग्रवाल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 18 अप्रैल 2026 को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। साथ ही साक्षी वेतन लिपिक को पेश करने का भी आदेश हुआ।
इस खबर में शनिवार को जानकारी देते हुए मामले को इस मामले के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि फूलचंद प्रजापति निवासी खुटहन की 29 फरवरी 2024 को मोटरसाइकिल से शहर से घर घर जाते समय ग्राम जेठपुरा सरायख्वाजा के पास 11:30 बजे दिन में सामने से आ रही मोटरसाइकिल की तेजी व लापरवाही से दुर्घटना हो गई। दौरान इलाज 7 मार्च को बीएचयू में उनकी मृत्यु हो गई। वह माध्यमिक विद्यालय सोनरा सुईथाकला में प्रधानाध्यापक थे। उनके वेतन को साबित करने के लिए कोर्ट ने याची मृतक की पत्नी के प्रार्थना पत्र पर वेतन लिपिक को तलब किया था लेकिन वह बयान देने उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने इसे आपत्तिजनक मानते हुए बीएसए से जवाब तलब किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ