दीपक श्रीवास्तव
देश ने एक महान और उत्कृष्ट संगीतकार को खो दिया है: गिरीश चंद्र यादव
जौनपुर। यूपी के जौनपुर में सुर साम्राज्ञी आशा भोंसले के निधन पर खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने रविवार को गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश ने एक महान और उत्कृष्ट संगीतकार को खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
राज्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोंसले ने अपने सुरों और गायन से न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय संगीत को नई पहचान दिलाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें