दीपक श्रीवास्तव
होली मिलन समारोह में सोलंकी परिवार का भव्य जुटान, प्रतिभाओं का सम्मान
जौनपुर। गोधना गांव में जय सोलंकी सेवा समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने की। इस दौरान सोलंकी परिवार के सदस्यों, अभिभावकों और युवाओं की बड़ी संख्या में उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में ज्ञानप्रकाश सिंह ने समाज में एकता, सद्भाव और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, रोजगार और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
समारोह में जनपद के करीब 16 गांवों से आए सोलंकी परिवार के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज के गौरवशाली व्यक्तित्वों का स्मरण किया गया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। पूरा आयोजन पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सामाजिक समरसता के माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीप्रकाश सिंह (पूर्व प्रमुख सचिव, नगर विकास, उत्तर प्रदेश सरकार), योगेंद्र नाथ सिंह, वंशलोचन सिंह और जीतेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही राजनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह नत्थू और अन्य पदाधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
आयोजन की सफलता का श्रेय सोलंकी समाज की कुलदेवी माँ क्षेमंकरी की कृपा, वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं के समर्पित प्रयास को दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करना और युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर दीपक सिंह, पंकज सिंह, वेद प्रकाश सिंह "बेदी", राजन सिंह, सुनील सिंह "मुन्ना", इन्द्रबहादुर सिंह, सुनील सिंह "प्रधान", सुशील सिंह (पहलवान), अजय सिंह, इंद्रसेन सिंह, विद्याप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, सत्यम सिंह "भोले" और विमल सिंह सहित सभी युवा साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें