दीपक श्रीवास्तव
लखनऊ/हावड़ा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 की युवा शाखा में संगठनात्मक विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश पवन भास्कर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव (बच्चा भइया एडवोकेट) से विचार-विमर्श के बाद प्रयागराज निवासी पंकज श्रीवास्तव को युवा राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनीत किया है।
इस अवसर पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश पवन भास्कर ने विश्वास जताते हुए कहा कि पंकज श्रीवास्तव के अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंकज श्रीवास्तव देशभर में कायस्थ महासभा की युवा शाखा को मजबूत करने के साथ-साथ अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।
प्रयागराज में महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा ने भी इस मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पंकज श्रीवास्तव के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर भी गतिविधियों में तेजी आएगी।
पंकज श्रीवास्तव के मनोनयन पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभकामना देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) सृजन श्रीवास्तव (दिल्ली), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अभिजीत सिन्हा (नोएडा), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव (जौनपुर), अनिल श्रीवास्तव (जौनपुर), अश्विनी श्रीवास्तव (रामपुर), डॉ. सलील श्रीवास्तव (जौनपुर), राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोहित श्रीवास्तव (जौनपुर), राष्ट्रीय सचिव विनय चंद श्रीवास्तव (पुणे), सक्षम श्रीवास्तव (गाजीपुर) सहित महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव, मेडिकल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत पंकज श्रीवास्तव और शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव शामिल रहे।
नवनियुक्त युवा राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने और युवाओं को जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस संबंध में जानकारी संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने दी तथा पंकज श्रीवास्तव को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें