दीपक श्रीवास्तव
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 में मनोज कुमार दत्ता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
हावड़ा/कोलकाता: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने चित्रांश मनोज कुमार दत्ता को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस नियुक्ति पर उन्होंने विश्वास जताया कि मनोज दत्ता देशभर में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ज्ञात हो कि मनोज कुमार दत्ता पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। पश्चिम बंगाल में वे कायस्थ समाज के साथ-साथ भाजपा के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं।
पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष विनय चंद लाल कर्ण ने मनोज दत्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे राज्य में कायस्थ महासभा और मजबूत होगी तथा जल्द ही पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भइया’ एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव संगठन ई. राजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, दीपक सक्सेना, शशि श्रीवास्तव ‘गुड्डू’, राकेश श्रीवास्तव, अजय वर्मा , संतोष श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव ‘काशी’ सहित कई पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा विधि प्रकोष्ठ पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार दास, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सौरव अनूज, कैप्टन तरुण सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार सुबीर सेन, वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. संजय श्रीवास्तव, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन भास्कर सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि संगठन और अधिक सशक्त होगा।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें