जौनपुर में 4 करोड़ की पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी सौगात

दीपक श्रीवास्तव 

जौनपुर,11अप्रैल। यूपी के जौनपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के तहत करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना है, जिससे विकास की रफ्तार तेज हो और आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
परियोजनाओं में ग्राम कलापुर में भरौटी पूर्वी बस्ती संपर्क मार्ग के नवनिर्माण एवं अनुरक्षण का कार्य शामिल है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 1 करोड़ 52 लाख रुपये है। इसके अलावा ग्राम कलापुर में ही अनुसूचित बस्ती उत्तरी संपर्क मार्ग का निर्माण और अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा।
ग्राम एत्मादपुर में यादव बस्ती संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य करीब 1 करोड़ 25 लाख 52 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं ग्राम दिदखोरा में चोलई का पूरा बस्ती संपर्क मार्ग के निर्माण एवं अनुरक्षण पर लगभग 60 लाख 65 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसके साथ ही नगर क्षेत्र के वार्ड मियांपुर में हरईपुर मुख्य मार्ग से मिथिलेश बिंद के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। मंत्री ने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश भी दिए।

जौनपुर,11अप्रैल (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के तहत करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना है, जिससे विकास की रफ्तार तेज हो और आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
परियोजनाओं में ग्राम कलापुर में भरौटी पूर्वी बस्ती संपर्क मार्ग के नवनिर्माण एवं अनुरक्षण का कार्य शामिल है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 1 करोड़ 52 लाख रुपये है। इसके अलावा ग्राम कलापुर में ही अनुसूचित बस्ती उत्तरी संपर्क मार्ग का निर्माण और अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा।
ग्राम एत्मादपुर में यादव बस्ती संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य करीब 1 करोड़ 25 लाख 52 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं ग्राम दिदखोरा में चोलई का पूरा बस्ती संपर्क मार्ग के निर्माण एवं अनुरक्षण पर लगभग 60 लाख 65 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसके साथ ही नगर क्षेत्र के वार्ड मियांपुर में हरईपुर मुख्य मार्ग से मिथिलेश बिंद के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। मंत्री ने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश भी दिए।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ